फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है सौरभ चौधरी का अगला टारगेट, अब तक 5 गोल्ड पर साधा निशाना, देखें अभ्यास की नई तस्वीरें

Fri, 16 Nov 2018 05:50 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Nov 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will be wins gold medal in Olympics games
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

जकार्ता के एशियाई खेलों सहित शूटिंग में एक के बाद एक पांच स्वर्ण पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमाल मचाने वाले निशानेबाज सौरभ चौधरी ने केरल में शुरू हुए नेशनल खेलों की तैयारी शुरू कर दी है। बिनौली स्थित वीर शाहमल राइफल क्लब पर शूटर ने पांच घंटे तक अभ्यास किया। कामयाबी के शिखर पर मौजूद सौरभ ने बिनौली से अपने गांव कलीना के बीच रोडवेज बस से ही सफर किया।

Shooter Saurabh Chaudhary will be wins gold medal in Olympics games
घर में भी शूटिंग की प्रैक्टिस करते हैं सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

केरल में 62वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। दस मीटर एयर पिस्टल के मुकाबले के लिए गुरुवार से सौरभ ने खुद को बागपत के बिनौली स्थित वीर शाहमल राइफल एकेडमी में अभ्यास शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे सौरभ एकेडमी पर पहुंचा और शाम चार बजे तक अभ्यास किया।

Shooter Saurabh Chaudhary will be wins gold medal in Olympics games
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

प्रशिक्षक अमित श्योराण के निर्देशन में अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ पसीना बहाया। जकार्ता में पदक जीतने के बाद सौरभ पहली बार बिनौली स्थित अपनी शूटिंग रेंज पर पहुंचा। मेरठ के कलीना से बागपत के बिनौली तक 12 किमी के जिस सफर ने सौरभ को गोल्डन ब्वाय बनाया, वहीं सफर सौरभ ने गुरुवार को भी जारी रखा। रोडवेज बस में सवार होकर सौरभ चौधरी अपने घर लौटा। गांव के साथी खिलाड़ियों और प्रशंसकों ने सौरभ की प्रशंसा की। याद रहे कि सौरभ रोज 12 किमी का सफर बस या टेंपो में सवार होकर ही करता था। एक के बाद एक पांच अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीतकर भी सौरभ चौधरी ने सादगी की मिसाल पेश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will be wins gold medal in Olympics games
सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

ओलंपिक पदक जीतना लक्ष्य : सौरभ चौधरी 

शूटर सौरभ चौधरी ने कहा कि अभी तक जो सफलता हासिल की है, उससे आगे बढ़कर वह ओलंपिक में पदक जीतना चाहता है। उसका लक्ष्य अपनी लय को बरकरार रखना है, ताकि ओलंपिक मुकाबले के लिए खुद को तैयार कर सकें। अभी तक जो सफलता मिली है, वह सुखद है। लेकिन लक्ष्य ओलंपिक है, इस वजह से वह तैयारी में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। कोच अमित श्योराण का कहना है कि सौरभ सफलता की पटरी पर है। उसे भविष्य के लिए कड़ी मेहनत कर अपनी लय को बरकरार रखना होगा। वह निशानेबाजी का भविष्य है। ओलंपिक में वह पदक जरूर जीतेगा।

विज्ञापन
Shooter Saurabh Chaudhary will be wins gold medal in Olympics games
शूटर सौरभ चौधरी - फोटो : अमर उजाला

कई जगह किया गया अभिनंदन 

वीर शाहमल राइफल एकेडमी समेत अन्य कई जगहों पर 16 साल के शूटर की कामयाबी पर अभिनंदन किया। कोच अमित श्योराण ने सराहना की। इसके अलावा गांव में कई जगह लोगों ने उसका स्वागत किया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed