फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणजी में नहीं चला करणवीर के बल्ले का जादू, दोहरा शतक जड़कर तोड़ दिया था तीन क्रिकेटरों का रिकॉर्ड

Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 02 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
karanveer kaushal Missed his century in uttarakhand first ranji trophy match 2018
करणवीर कौशल

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के क्रिकेटर करणवीर कौशल का जादू रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में नहीं चल पाया।ओपनिंग करने उतरे करणवीर कौशल ने 135 गेंदों पर 91 रनों की पारी खेली। आपको बता दें कि ये वही करणवीर कौशल हैं जिन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक लगाकर  इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ दिया था। 


 

karanveer kaushal Missed his century in uttarakhand first ranji trophy match 2018
करणवीर कौशल

गुरुवार को रायपुर स्टेडियम में बिहार से खेले गए रणजी के पहले मुकाबले में उन्होंने प्रज्ञान ओझा की गेंद पर छक्का मारकर रणजी में अपना पहला अर्धशतक पूरा किया। हालांकि करणवीर दुर्भाग्यशाली रहे और अपना पहला रणजी शतक पूरा नहीं कर पाए। प्रज्ञान ओझा की गेंद पर कुमार रजनीश ने उनका कैच लपका। आउट होने से पहले करणवीर ने विनीत सक्सेना के साथ पहले विकेट के लिए 23, कार्तिक के साथ 19 और सौरभ रावत के साथ 117 रनों की साझेदारी की।

karanveer kaushal Missed his century in uttarakhand first ranji trophy match 2018
karanveer kaushal

गौरतलब है कि करणवीर कौशल ने सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा को पछाड़कर सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया था। यही नहीं करण ने वेस्टइंडीज के क्रिस गेल और पाकिस्तान के फखर जमां को भी पीछे छोड़ दिया। करणवीर ने 132 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
karanveer kaushal Missed his century in uttarakhand first ranji trophy match 2018
karanveer kaushal

करणवीर कौशल ने विजय हजारे ट्रॉफी के 26 साल के इतिहास में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज के रूप में अपना नाम दर्ज कराया हुआ है।  उन्होंने आंजिक्य रहाणे के 187 रनों के स्कोर को भी पीछे छोड़ दिया है। रहाणे ने 2017-18 में मुंबई की ओर से खेलते हुए महाराष्ट्र के खिलाफ सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। 

विज्ञापन
karanveer kaushal Missed his century in uttarakhand first ranji trophy match 2018
रणजी मैच में उत्तराखंड की टीम

करणवीर के इस रिकॉर्ड के बाद फैंस को उम्मीद थी कि वे रणजी मैच में भी अपना दम दिखाएंगे। हालांकि उन्होंने ओपनिंग कर बेहद शानदार प्रदर्शन किया लेकिन वे शतक तक नहीं पहुंच पाए। सौरभ रावत ने करणवीर कौशल के साथ संभलकर बल्लेबाजी की और टीम का स्कोर डेढ़ सौ के पार पहुंचाया। करणवीर और सौरभ दोनों ने ही कमजोर गेंदों पर बड़े शॉट भी खेले। करणवीर ने 45 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed