फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट: इंडोनेशिया और चीन की जोड़ी ने जीता खिताब, कहा- नहीं भूलेंगी ये यादें

Sat, 17 Nov 2018 08:04 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Nov 2018 08:04 PM IST
विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Players of Indonesia and China won the final match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट के डबल्स का खिताब इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी और चीन की दन नी वांग की जोड़ी ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबला संघर्षपूर्ण रहा। अंत में जापान की ओकामोरा व ओजेकी को 7-6, 7-5 से हार का सामना करना पड़ा।

ITF Women's Tennis Tournament Players of Indonesia and China won the final match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर टूर्नामेंट के अंतिम दिन शनिवार सुबह पौने 11 बजे डबल्स खिताब के लिए घमासान शुरू हुआ। इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी और चीन की दन नी वांग के आपसी तालमेल ने जापान की जोड़ी को कई मौकों पर हैरत में डाल दिया। हर शॉट से पहले अल्दिला और वांग की गुफ्तगू का अलग फायदा दिखा। रणनीति के तहत दोनों खिलाड़ी सर्विस और शॉट्स का तालमेल बनाकर अंक बटोरती गई। जापान की कोयोका ओकामोरा और मिचिका ओजेकी भी कम नहीं थीं। एक-एक अंक के लिए संघर्ष होता रहा।

ITF Women's Tennis Tournament Players of Indonesia and China won the final match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पहले सेट में जब 6-5 से अल्दिला और वांग आगे थी, तब टाई ब्रेक हो गया। सेट के टर्निंग प्वाइंट पर जापान की जोड़ी चूक गई और पहला सेट 7-6 से गंवा दिया। ओकामोरा और ओजेकी हार्ड कोर्ट पर बेहतर खिलाड़ी रही हैं, लेकिन ग्रास कोर्ट की माहिर वांग और अल्दिला ने बेहतर जुगलबंदी दिखाई। नेट पर अल्दिला का रिटर्न अचूक था तो सर्विस में वांग का खेल लाजवाब रहा। बीच-बीच में ओकामोरा के कई शॉट्स शानदार रहे। दूसरे सेट में मुकाबला बराबरी का चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Players of Indonesia and China won the final match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

वहीं अल्दिला और वांग ने एकाएक जापान की जोड़ी की घेराबंदी की और दो अंक जुटाकर 7-5 से दूसरा सेट अपने नाम कर लिया। लगातार दो सेट में जीत से यह जोड़ी डबल्स खिताब की विजेता बनी। यह मैच एक घंटा 47 मिनट चला। वांग के कोच हॉवर्ड लगातार हौसला अफजाई करते दिखे।

विज्ञापन
ITF Women's Tennis Tournament Players of Indonesia and China won the final match
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

नहीं भूलेंगी सर्विस क्लब की यादें  

भावना स्वरूप मेमोरियल आईटीएफ टेनिस टूर्नामेंट की सुनहरी यादें हमेशा साथ रहेंगी। डबल्स फाइनल में जीती इंडोनेशिया की अल्दिला सुतजियादी और चीन की दन नी वांग ने सर्विस क्लब के ग्रास कोर्ट पर यह बात कही। अल्दिला जीत के बाद पवेलियन लौट गई, जबकि वांग दर्शकों से घिरी रही। सेल्फी के साथ आटोग्राफ लेने के लिए दर्शक जुटे रहे। अल्दिला और वांग ने कहा कि डबल्स में तालमेल से खेली। ग्रास कोर्ट का अनुभव भी काम आया। डबल्स में हम कई खिताब जीत चुके हैं। सर्विस क्लब के टूर्नामेंट में वह बार-बार आना चाहेंगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed