कानपुर के ग्रीन पार्क में चल रही 5 ए साइट हॉकी नेशनल चैंपियनशिप में गुरुवार को महिला पुरुष की मिश्रित वर्ग टीम के मुकाबले हुए। जिसमें यूपी ने पंजाब को कड़ी टक्कर देते हुए 6-4 से हरा दिया और सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई।
2 of 5
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
कर्नाटक ने तमिलनाडु को एकतरफा मुकाबले में 7-1 से हराया और हरियाणा ने झारखंड को 6-4 से मात दी। मैच काफी रोमांचक रहा।
3 of 5
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
वहीं उड़ीसा की टीम ने महाराष्ट्र को 7-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दोपहर 2:00 बजे से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू हुए।
4 of 5
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद 3:30 बजे से फाइनल मुकाबला खेला गया। दर्शक दीर्घा में बैठे लोग तालियां बजाते नहीं थक रहे थे।
5 of 5
हॉकी नेशनल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
इस मुकाबले की खास बात यह रही कि प्रत्येक राज्य की टीम में महिला और पुरुष खिलाड़ी एक साथ खेले।