दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की हाई प्रोफाइल वेडिंग से अलग ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की शादी ऐसे होगी, किसी ने भी सोची नहीं होगी।
विनेश फोगाट 13 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगी। वे पहलवान सोमवीर राठी के साथ शादी करने जा रही हैं। शादी के कार्ड बंटने शुरू हो गए हैं। विनेश ने रविवार को कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह को शादी का न्यौता दिया।
3 of 6
vinesh phogat, Somveer Rathi
हरियाणा में चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में ही शादी होगी। ये उनका पैतृक गांव है। 13 को शादी के बाद रिसेप्शन 14 दिसंबर को होगा। 12 दिसंबर को गांव वालों के साथ ही रिश्तेदारों के लिए लंच रखा गया है। शाम को महिला संगीत का कार्यक्रम भी है।
अगले दिन 13 दिसंबर को सोमवीर राठी जींद जिले के अपने गांव बखता खेड़ा से बारात लेकर 3 बजे बलाली पहुंचेंगे। शाम 8:00 बजे विनेश फौगाट ससुराल के लिए विदा हो जाएगी। ऐसे में शादी का कार्यक्रम ज्यादा लंबा नहीं रखा गया है। साधारण और बेहद सादगी के साथ रस्में पूरी की जाएंगी।
बता दें कि विनेश फोगाट ने एशियन गेम्स के दौरान इंस्टाग्राम पर अपना और सोमवीर राठी का फोटो शेयर करके जीवनसाथी चुनने का एलान किया था। एशियन गेम्स से लौटते ही एयरपोर्ट पर सोमवीर राठी ने विनेश फौगाट को सगाई की अंगूठी पहनाई थी और वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद शादी करने की बात कही थी।