Hindi News
›
Photo Gallery
›
Sports
›
Javelin Throw: Neeraj Chopra and Arshad Nadeem will clash in World Athletics Championship,Know full details
{"_id":"685e2069ce45881cbb058694","slug":"javelin-throw-neeraj-chopra-and-arshad-nadeem-will-clash-in-world-athletics-championship-know-full-details-2025-06-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neeraj vs Arshad: अब इस प्रतियोगिता में भिड़ेंगे नीरज और अरशद, भाला फेंक में ओलंपिक चैंपियन ने खुद किया खुलासा","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Neeraj vs Arshad: अब इस प्रतियोगिता में भिड़ेंगे नीरज और अरशद, भाला फेंक में ओलंपिक चैंपियन ने खुद किया खुलासा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 27 Jun 2025 10:09 AM IST
सार
नीरज दोहा में और फिर ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, पेरिस और ओस्ट्रावा में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, इन चारों टूर्नामेंट पाकिस्तान के अरशद नदीम नहीं खेले थे। अब दोनों एक साथ इस टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
नीरज और अरशद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के महानतम एथलीट्स में शुमार और भाला फेंक में दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने के बाद पेरिस डायमंड लीग में जीत दर्ज की। साथ ही ओस्ट्रावा गोल्डन स्पाइक इवेंट भी अपने नाम किया। हालांकि, पेरिस और ओस्ट्रावा में वह 90 मीटर की दूरी नहीं तय कर सके, लेकिन उनके आत्मविश्वास को जरूर बल मिला होगा। अब वह नीरज चोपड़ा क्लासिक भाला फेंक प्रतियोगिता में खेलते दिखेंगे। हालांकि, इस टूर्नामेंट में भी पाकिस्तान के ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम हिस्सा नहीं लेंगे। अरशद और नीरज के बीच गजब की प्रतिद्वंद्विता है और फैंस इन दोनों के बीच टक्कर का जमकर लुत्फ उठाते हैं। अब नदीम ने खुलासा किया है कि वह अगली बार किसी प्रतियोगिता में खेलते दिख सकते हैं।
2 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
नीरज दोहा में और फिर ओरलेन जानुस कुसोसिन्स्की मेमोरियल प्रतियोगिता में जूलियन वेबर के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वहीं, पेरिस और ओस्ट्रावा में पहला स्थान हासिल किया। हालांकि, इन चारों टूर्नामेंट पाकिस्तान के अरशद नदीम नदारद थे। नदीम ने इस सत्र में ज्यादा प्रतियोगिताओं में हिस्सा नहीं लिया है वह इसके प्रति काफी चयनात्मक रहे हैं। वह फिलहाल पाकिस्तान में प्रशिक्षण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उन्होंने पिछले महीने एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में जरूर भाग लिया था, जिसमें नीरज नहीं खेले थे। नदीम ने वहां 86.40 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था।
3 of 4
अरशद नदीम और नीरज चोपड़ा
- फोटो : PTI
अब पाकिस्तान के इस भाला फेंक एथलीट ने कहा है कि उनका पूरा ध्यान विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर है। उन्होंने लाहौर में विश्व ओलंपिक दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर नदीम ने कहा, 'मेरा ध्यान विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर है और मैं इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहा हूं। लाहौर में बहुत गर्मी है। मैं जल्द ही इंग्लैंड जा रहा हूं और वहां एक महीने ट्रेनिंग करूंगा।' विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होगी जहां अरशद और नीरज दोनों खिलाड़ियों के इसमें भाग लेने की उम्मीद है। वहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अरशद-नीरज
- फोटो : PTI
नदीम ने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर के थ्रो के साथ ओलंपिक भाला फेंक रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा था। वहीं, नीरज 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे। नदीम ने लाहौर में कार्यक्रम के दौरान अपनी उपलब्धि पर विचार साझा किए और युवा एथलीटों को प्रोत्साहन दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा, 'खिलाड़ियों के लिए विश्व ओलंपिक दिवस का जश्न मनाना गर्व की बात है और मुझे गर्व है कि मैं पहली बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता के रूप में इसका जश्न मना रहा हूं।' उन्होंने कहा, 'युवाओं को मेरा संदेश है कि वे एकाग्र रहें। मैं एक छोटी सी जगह से आया और स्वर्ण पदक जीता। इसलिए, अगर वे कड़ी मेहनत करते हैं, तो वे भी पदक जीत सकते हैं।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।