फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हॉकी से लेकर देश की सेवा तक का सफर, जानें सरदार सिंह के बारे में दिलचस्प बातें

Wed, 12 Sep 2018 07:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 12 Sep 2018 07:49 PM IST
विज्ञापन
sardar singh retires from international hockey unknown facts about him
sardar singh

भारतीय पुरुष हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया है। सरदार ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह फैसला किया जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने में असफल रहा और उसे कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा।



हॉकी के मैदान पर 12 साल तक प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त देने में माहिर इस करिश्माई खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान करते वक्त कहा कि 12 साल का समय बहुत लंबा होता है। अब भविष्य की पीढ़ी का जिम्मेदारी संभालने का समय आ गया है। आइए हॉकी के खेल में कई बड़ी उपलब्धियों को अपने नाम करने वाले सरदार सिंह के बारे में कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं....

sardar singh retires from international hockey unknown facts about him
Sardar Singh

पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह का जन्म 15 जुलाई 1986 को हरियाणा के रानिया में हुआ था। हॉकी में उनके कलात्मक खेल और अतुल्नीय योगदान के लिए उन्हें देश के चौथे सबसे सर्वोच्च सम्मान पद्मश्री से साल 2015 में नवाजा गया था।

sardar singh retires from international hockey unknown facts about him
सरदार सिंह

इंटरनेशनल हॉकी में सरदार सिंह के नाम सबसे कम उम्र में कप्तान बनने का रिकॉर्ड है। सुल्तान अजलान शाह कप (2008) में उन्हें जब कप्तानी सौंपी गई थी, तब उनकी उम्र महज 22 वर्ष थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sardar singh retires from international hockey unknown facts about him
Sardar Singh

बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि सरदार सिंह हरियाणा पुलिस में बतौर उप-अधीक्षक भी तैनात हैं। अपनी ड्यूटी करते हुए भी उन्होंने लगातार हॉकी खेली है। भारतीय हॉकी टीम के लिए सेंट्रल हाफ से लंबे समय तक खेलने वाले इस जादुई खिलाड़ी ने अपनी जबर्दस्त स्किल ने प्रतिद्वंद्वियों को छकाया है।

विज्ञापन
sardar singh retires from international hockey unknown facts about him
Sardar Singh

हॉकी इंडिया लीग के पहले संस्करण में सरदार सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। इस सीजन में सरदार सिंह को उनकी टीम ने सबसे ज्यादा 42.49 रुपये खर्च कर अपनी टीम में शामिल किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed