भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत को पहली जीत है। ओलम्पिक हॉकी सेंटर के टर्फ पर खेले गए पूल-बी के इस मैच में भारत के लिए चिंगलेनसाना कांगूजाम ने आठवें और कोथाजीत सिंह खादानबाम ने 35वें मिनट में गोल किए।
भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ
अर्जेटीना के लिए एकमात्र गोल गोंजालो पिलाट ने 49वें मिनट में किया। अपने दूसरे मैच में भारत को जर्मनी के हाथों 1-2 से हार मिली थी। खेल खत्म होने से तीन सेकेंड पहले क्रिस्टोफर रूर ने गोल करते हुए भारत को हार पर मजबूर किया था।
भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ
रियो ओलंपिक: हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हराया, पदक की उम्मीदें जिंदा भारत ने मंगलवार को रियो ओलम्पिक की हॉकी स्पर्धा के अपने तीसरे पूल मैच में अर्जेटीना को 2-1 से हराया। यह 2009 के बाद अर्जेटीना पर भारत को पहली जीत है।
भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ
भारत ने आयरलैंड पर जीत के साथ अपने अभियान का शानदार आगाज किया था, लेकिन अपने से अपेक्षाकृत कमजोर आयरिश टीम के खिलाफ 3-2 की जीत बहुत प्रभावशाली नहीं थी। भारत के खाते में अब छह अंक हैं तथा एक और जीत उसे क्वार्टर फाइनल में पहुंचा देगी। भारत अपने पूल में दूसरे स्थान पर है।
भारतीय हॉकी टीम ने वो कर दिखाया जो 36 सालों से नहीं हुआ
भारत इस जीत के साथ अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है। दो बार की ओलिंपिक चैंपियन जर्मनी ग्रुप में पहले स्थान पर है। इस ग्रुप की शीर्ष 4 टीमें क्वार्टरफाइनल खेलेंगी। भारत ने टूर्नामेंट में अभी तक 3 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे दो में जीत (आयरलैंड और अर्जेंटीना के खिलाफ) मिली है और जर्मनी से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।