फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सरदार सिंह: 12 साल पहले जिस अंदाज में किया था आगाज, अब वैसे ही हॉकी को कहा अलविदा

Sat, 15 Sep 2018 07:41 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 15 Sep 2018 07:41 PM IST
विज्ञापन
former captain sardar singh take retirement silently from international hockey 
Sardar Singh

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान सरदार सिंह ने लगभग 12 साल पहले जिस खामोशी से अपने करियर का आगाज किया था, अब उसी खामोशी से उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हॉकी को अलविदा भी कह दिया। इन 12 वर्षों में सरदार मौजूदा समय के भारतीय हाकी के सबसे बड़े सितारों में एक बन कर उभरे। भारतीय हाकी का चेहरा होने के साथ-साथ यह करिश्माई मिडफील्डर वैश्विक स्टार भी था। 

former captain sardar singh take retirement silently from international hockey 
sardar singh

सरदार का सपना 2020 में तोक्यो में होने वाले ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने का था लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। एशियाई खेलों में टीम के खराब प्रदर्शन के बाद 32 साल के इस खिलाड़ी ने अलविदा कहने का मन बना दिया। 

former captain sardar singh take retirement silently from international hockey 
सरदार सिंह

कई जानकारों को लगता है कि सरदार को इन खेलों में खराब प्रदर्शन के बाद बलि का बकरा बनाया गया और उन्हें संन्यास लेने पर मजबूर किया गया लेकिन इस खिलाड़ी ने माना कि सेमीफाइनल में मलेशिया से मिली हार ने उन्हें संन्यास के बारे में सोचने पर मजबूर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former captain sardar singh take retirement silently from international hockey 
सरदार सिंह

सरदार ने पीटीआई से कहा, 'मैं खेलना जारी रखना चाहता था और मुझे लगता है कि मैं अभी कुछ साल और खेल सकता था लेकिन मैं मलेशिया से मिली हार को पचा नहीं पा रहा हूं। उस हार के बाद मैं कई दिनों तक सो नहीं पाया। इसके बाद ही मैंने संन्यास के बारे में सोचना शुरू किया।' 
 

विज्ञापन
former captain sardar singh take retirement silently from international hockey 
सरदार सिंह

सरदार ने इस खेल को किसी मंझे हुए खिलाड़ी की तरह खेला और अपनी करियर में कई खिताब जीते। उनकी मौजूदगी में टीम ने इंचियोन एशियाई खेलों (2014) में स्वर्ण के अलावा 2010 और 2018 में कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने दो बार राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक हासिल किया। इस साल ब्रेडा में चैम्पियंस ट्राफी में टीम ने ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा टीम ने उनकी मौजूदगी में एशिया कप का खिताब भी दो बार अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed