{"_id":"6a7ef6e4ffb112692d00a1da","slug":"fih-hockey-world-cup-2026-india-men-s-and-women-s-match-full-schedule-live-telecast-and-streaming-details-2026-08-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hockey World Cup: भारत के मैच कहां और कैसे देखें? पाकिस्तान से कब है मुकाबला? यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल","category":{"title":"Hockey","title_hn":"हॉकी","slug":"hockey"}}
Hockey World Cup: भारत के मैच कहां और कैसे देखें? पाकिस्तान से कब है मुकाबला? यहां देखें टीम इंडिया का शेड्यूल
Sat, 15 Aug 2026 08:29 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एम्स्टेलवीन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 15 Aug 2026 08:29 AM IST
सार
हॉकी विश्व कप 2026 का आगाज 15 अगस्त से बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होगा। भारतीय पुरुष और महिला टीमें अपने अभियान की शुरुआत करेंगी। पुरुष टीम इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ पूल डी में है, जबकि महिला टीम चीन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से भिड़ेगी। भारतीय दर्शक मैचों का सीधा प्रसारण टीवी और ऑनलाइन देख सकेंगे।
विज्ञापन
हॉकी विश्वकप 2026
- फोटो : ANI
एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में किया जाएगा। टूर्नामेंट के मुकाबले नीदरलैंड्स के एम्स्टेलवीन स्थित वेगेनर स्टेडियम और बेल्जियम के वावरे स्थित बेलफियस एरिना में खेले जाएंगे। भारतीय हॉकी प्रशंसकों के लिए टूर्नामेंट इसलिए खास है क्योंकि पुरुष और महिला, दोनों टीमें खिताब की दौड़ में उतरेंगी। भारत के शुरुआती दौर के सभी मुकाबले वेगेनर स्टेडियम में खेले जाएंगे।
भारतीय हॉकी टीम
- फोटो : PTI
पुरुष टीम के मुकाबले कब होंगे?
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी।
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल:
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों की नजर रहेगी। हालांकि, उससे पहले भारतीय टीम को वेल्स और इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना होगा। भारतीय पुरुष टीम 1975 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। हाल के वर्षों में ओलंपिक में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 में कांस्य पदक जीते थे।
हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली भारतीय पुरुष टीम को पूल डी में इंग्लैंड, पाकिस्तान और वेल्स के साथ रखा गया है। टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अगस्त को वेल्स के खिलाफ करेगी।
भारतीय पुरुष टीम का शेड्यूल:
- 15 अगस्त: भारत बनाम वेल्स (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
- 17 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
- 19 अगस्त: भारत बनाम पाकिस्तान: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले पर दुनियाभर के हॉकी प्रशंसकों की नजर रहेगी। हालांकि, उससे पहले भारतीय टीम को वेल्स और इंग्लैंड की चुनौती से पार पाना होगा। भारतीय पुरुष टीम 1975 के बाद पहली बार विश्व कप खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 1971 में कांस्य और 1973 में रजत पदक जीता था। हाल के वर्षों में ओलंपिक में भी टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने टोक्यो 2020 और पेरिस 2024 में कांस्य पदक जीते थे।
भारतीय महिला हॉकी टीम
- फोटो : IANS
महिला टीम का शेड्यूल भी जानिए
भारतीय महिला टीम भी पूल डी में है। उसके ग्रुप में चीन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं।
भारतीय महिला टीम के मुकाबले:
भारतीय महिला टीम की विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि चौथा स्थान है, जो उसने 1974 में हासिल किया था। टीम इस बार प्रो लीग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व कप में उतरेगी और पहली बार पदक जीतने की कोशिश करेगी।
भारतीय महिला टीम भी पूल डी में है। उसके ग्रुप में चीन, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड शामिल हैं।
भारतीय महिला टीम के मुकाबले:
- 16 अगस्त: भारत बनाम चीन: (भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे से)
- 18 अगस्त: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
- 20 अगस्त: भारत बनाम इंग्लैंड: (भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे से)
भारतीय महिला टीम की विश्व कप में अब तक की सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि चौथा स्थान है, जो उसने 1974 में हासिल किया था। टीम इस बार प्रो लीग में स्वर्ण पदक जीतने के बाद विश्व कप में उतरेगी और पहली बार पदक जीतने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय हॉकी टीम की जर्सी
- फोटो : instagram
भारत में टीवी पर कहां देख पाएंगे मैच?
भारतीय दर्शक हॉकी विश्व कप 2026 के मुकाबलों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकेंगे। मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर उपलब्ध होगी। यानी फैंस टीवी के साथ मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल डिवाइस पर भी मुकाबलों का आनंद ले सकेंगे। भारत के मैचों के लाइव अपडेट्स और इस टूर्नामेंट से जुड़ी खबरें आप Amar Ujala.Com पर भी पढ़ सकते हैं।

- फोटो : Hockey india twitter
भारत की दोनों टीमों में कौन-कौन शामिल?
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
भारतीय पुरुष हॉकी टीम
- गोलकीपर: मोहिथ एचएस, सूरज करकेरा
- डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), जरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जुगराज सिंह, संजय, सुमित, यशदीप सिवाच
- मिडफील्डर: राजिंदर सिंह, आदित्य अर्जुन लालगे, हार्दिक सिंह, मनप्रीत सिंह, नीलकांता शर्मा, विवेक सागर प्रसाद
- फॉरवर्ड: दिलप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, मंदीप सिंह और अभिषेक।