फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ukraine Russia war: वर्ल्ड कप क्वालीफायर में रूस की धरती पर नहीं खेलेंगे तीन देश, यूरोपा लीग में भी हुआ विरोध

Fri, 25 Feb 2022 06:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 25 Feb 2022 06:50 PM IST
सार

पोलैंड, स्वीडन और चेक गणराज्य ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस में फुटबॉल मैच खेलने से इनकार किया है। वहीं, चैंपियंस लीग का फाइनल सेंट पीटर्सबर्ग की जगह इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित होने की संभावना है।

विज्ञापन
Russian invasion in Ukraine POLAND SWEDEN CZECH REPUBLIC REFUSE TO PLAY WORLD CUP QUALIFIERS IN RUSSIA Zinchenko Malinovskyi Barcelona and Napoli  opposed
फुटबॉल मैदान पर रूस का विरोध - फोटो : अमर उजाला
यूक्रेन पर आक्रमण के बाद रूस अब फुटबॉल के मैदान पर घिरता जा रहा है। उसे 28 मई को सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल की मेजबानी सेंट पीटर्सबर्ग में करनी थी। इसके अलावा मार्च में फीफा वर्ल्ड कप क्वालीफायर के मैच खेलने हैं। उसे पोलैंड, स्वीडन और चेक गणराज्य के खिलाफ खेलना है। इन तीनों देशों ने यूक्रेन पर हमले के कारण रूस में खेलने से इनकार किया है। वहीं, चैंपियंस लीग का फाइनल सेंट पीटर्सबर्ग की जगह इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित होने की संभावना है।
Russian invasion in Ukraine POLAND SWEDEN CZECH REPUBLIC REFUSE TO PLAY WORLD CUP QUALIFIERS IN RUSSIA Zinchenko Malinovskyi Barcelona and Napoli  opposed
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया
रूस 24 मार्च को विश्व कप के प्लेऑफ सेमीफाइनल में पोलैंड की मेजबानी करने वाला है। अगर वह मैच जीत लेता है तो उसे 29 मार्च को स्वीडन और चेक गणराज्य के बीच होने वाले मैच के विजेता से खेलना होगा। उस मुकाबले की मेजबानी भी रूस को ही करनी है। पोलैंड, स्वीडन और चेक गणराज्य के फुटबॉल संघ ने एक साझा बयान जारी किया।
Russian invasion in Ukraine POLAND SWEDEN CZECH REPUBLIC REFUSE TO PLAY WORLD CUP QUALIFIERS IN RUSSIA Zinchenko Malinovskyi Barcelona and Napoli  opposed
रूस और पोलैंड के बीच एक मैच का दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
तीनों संघों ने कहा, "पोलैंड, स्वीडन और चेक गणराज्य के फुटबॉल संघों ने प्लेऑफ मैच को लेकर अपनी स्थिति साफ कर दी है। हम किसी भी कीमत पर रूसी संघ के क्षेत्र में खेलने नहीं जाएंगे। सैन्य अभियान के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं। हमारे लिए राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों और आधिकारियों की सुरक्षा जरूरी है। हम फीफा और यूईएफए के फैसलों का इंतजार कर रहे हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Russian invasion in Ukraine POLAND SWEDEN CZECH REPUBLIC REFUSE TO PLAY WORLD CUP QUALIFIERS IN RUSSIA Zinchenko Malinovskyi Barcelona and Napoli  opposed
बार्सिलोना और नेपोली के खिलाड़ियों ने किया विरोध - फोटो : सोशल मीडिया
गुरुवार (24 फरवरी) को हुए यूरोपा लीग के मैचों में कई क्लबों ने रूस का विरोध किया। स्पेन की बड़ी टीम बार्सिलोना और इटली की टीम नेपोली के बीच हुए मैच के दौरान यह देखने को मिलेगा। मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक साथ एक बैनर लेकर खड़े हुए। उस पर लिखा था- नो वॉर। बार्सिलोना ने मैच को 4-2 से जीत लिया। पहले लेग और दूसरे लेग को मिलाकर वह कुल 5-3 के स्कोर के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया।
विज्ञापन
Russian invasion in Ukraine POLAND SWEDEN CZECH REPUBLIC REFUSE TO PLAY WORLD CUP QUALIFIERS IN RUSSIA Zinchenko Malinovskyi Barcelona and Napoli  opposed
गोल करने के बाद उक्रेन के रुस्लान मालिनोवस्की - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीस के काराईसकाकी स्टेडियम में ओलंपिकोस और इटली के क्लब अटलांटा के बीच एक अन्य मुकाबला खेला गया। इसमें अटलांटा ने 3-0 से जीत हासिल की। पहले लेग और दूसरे लेग को मिलाकर वह कुल 5-1 के स्कोर के साथ प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंच गया। दूसरे लेग में अटलांटा के लिए यूक्रेन के रुस्लान मालिनोवस्की ने गोल किया। गोल करने के बाद उन्होंने जर्सी ऊपर की ओर उठाई। नीचे एक सफेद रंग की बनियान पर लिखा था- यूक्रेन में युद्ध नहीं हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed