{"_id":"5804a42e4f1c1b582c702a13","slug":"reason-why-christiano-ronaldo-should-be-honoured-with-ballon-d-or","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिलेगा फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान!","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिलेगा फुटबॉल का सबसे बड़ा सम्मान!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:59 PM IST
विज्ञापन
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबॉल का यह साल अपने अंतिम दौर में है। इसी के साथ फुटबॉल के सबसे बड़े अवॉर्ड 'बैलन डी ऑर' की चर्चा होनी शुरू हो गई है। इसी साल खेले गए दो बड़े टूर्नामेंट, 'यूरो कप' और 'कोपा अमेरिका कप' के चलते यूरोप और दक्षिण अमेरिका के कई फुटबॉल सितारे इस सम्मान के बड़े दावेदार होंगे। पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस सम्मान के सबसे प्रबल दावेदार हैं। ये हैं उनकी दावेदारी के 5 सबसे प्रबल कारण:
इन वजहों से क्रिस्टियानो रोनाल्डो को मिलेगा खेल का सबसे बड़ा सम्मान!
क्रिस्टियानो रोनाल्डो
- फोटो : getty
रियल मैड्रिड के लिए सबसे ज्यादा गोल
‘बैलन डी ऑर’ उस खिलाड़ी को दिया जाता जो उस पूरे साल में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी साबित होता है। सबसे ज्यादा गोल करना और दूसरों को गोल के लिए सबसे ज्यादा असिस्ट (सहायता) करना, इस अवॉर्ड को जीतने के मुख्य पैमाने हैं। अगर इस तरह देखें तो रोनाल्डो ने रियल मैड्रिड के लिए पिछले सीजन में 51 गोल दागे और 15 महत्वपूर्ण असिस्ट किए।

चैंपियंस लीग का खिताब जीतना
वैसे तो फुटबॉल का ये सम्मान एक खिलाड़ी विशेष को ही दिया जाता है। लेकिन यहां पर ये बात भी जुड़ती है कि उस खिलाड़ी के रहते टीम ने कितने खिताब जीते। इस तरह रोनाल्डो अपनी दावेदारी और मजबूत कर लेते हैं। उन्होंने पिछले चैंपियंस लीग सीजन में 16 गोल किए और साथ ही टीम को फाइनल तक ले जाकर उन्हें कप दिलवाया। ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर रोनाल्डो इस चैंपियनशिप में इतने गोल नहीं मारते, तो शायद क्लब पिछले सीजन में कोई खिताब नहीं जीत पाता।

पहली बार यूरो कप अपने नाम करना
पुर्तगाल का यूरो कप 2016 जीतना टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए बैलन डी ऑर पाने का सबसे बड़ा कारण बन सकता है। हमेशा से ही इस बात के लिए उनकी निंदा होती रही है कि वो अपने देश पुर्तगाल के लिए अच्छा नहीं खेल पाते हैं। लेकिन पुर्तगाल को पहला यूरो कप जितवाकर उन्होंने सभी आलोचकों को इस बार करारा जवाब दे दिया। अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने के बाद ये उनका बेहद दुर्भाग्य ही था कि वो गंभीर चोट लगने के कारण इस जरूरी मैच में नहीं खेल पाए।

नेतृत्व करने के गुण
खेल की लाजवाब कला के अलावा रोनाल्डो में टीम को लीड करने की क्षमता है। पुर्तगाल टीम अपने लचर प्रदर्शन के कारण बड़े मुकाम पर पहुंचने में लगातार असफल रही थी। लेकिन रोनाल्डो ने अपनी कोशिशें जारी रखीं और टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी ऐसा करने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया। इसका उदाहरण है यूरो कप का फाइनल, जिसमें चोटिल रोनाल्डो फील्ड की ‘टच लाइन’ से खिलाड़ियों को निर्देश दे रहे थे। इस लीडरशिप का सफल नतीजा टीम को आखिरकार मिल ही गया।