फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lionel Messi: अपने बचपन के क्लब में वापस लौट सकते हैं लियोनल मेसी, दोस्त सर्जियो अगुएरो ने किया बड़ा खुलासा

Sat, 25 Feb 2023 06:51 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Feb 2023 06:51 PM IST
सार

इस बात की चर्चा थी कि वह अमेरिका के मेजर सॉकर लीग की टीम इंटर मियामी से जुड़ सकते हैं। वहीं, पुरानी टीम बार्सिलोना में भी वापसी कर सकते हैं। यहां तक कि इटली के क्लब इंटर मिलान से भी जुड़ने की बात सामने आई। अब अगुएरो ने नया नाम लेकर सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
Lionel Messi Wants to play for Newells Old Boys after Paris Saint Germain Sergio Aguero Reveals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जेंटीना के विश्व कप विजेता कप्तान लियोनल मेसी फ्रांस के क्लब पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को छोड़ सकते हैं। पीएसजी के साथ उनका करार इस साल जून में समाप्त हो जाएगा। मेसी और क्लब के बीच नए करार को लेकर चर्चा हुई है, लेकिन अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान नए ऑफर से संतुष्ट नहीं हैं। वह क्लब को छोड़ना चाहते हैं। मेसी के दोस्त और अर्जेंटीना के पूर्व खिलाड़ी सर्जियो अगुएरो ने उन्हें लेकर एक बड़ा खुलासा किया। अगुएरो ने एक इंटरव्यू में कहा है कि मेसी अपने बचपन के क्लब नेवेल्स ओल्ड बॉयज के लिए खेलेंगे।
Lionel Messi Wants to play for Newells Old Boys after Paris Saint Germain Sergio Aguero Reveals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बात की चर्चा थी कि वह अमेरिका के मेजर सॉकर लीग की टीम इंटर मियामी से जुड़ सकते हैं। वहीं, पुरानी टीम बार्सिलोना में भी वापसी कर सकते हैं। यहां तक कि इटली के क्लब इंटर मिलान से भी जुड़ने की बात सामने आई। अब अगुएरो ने नया नाम लेकर सबको हैरान कर दिया है। अगुएरो ने यूओएल (UOL) को दिए इंटरव्यू में कहा कि यह फुटबॉल आइकन नेवेल में लौटने को लेकर गंभीरता से विचार कर रहा है।
Lionel Messi Wants to play for Newells Old Boys after Paris Saint Germain Sergio Aguero Reveals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सी रोड्रिगेज ने की अगुएरो को रोकने की कोशिश
अगुएरो ने जैसे ही इंटरव्यू के दौरान यह बात कही अर्जेंटीना के एक दूसरे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मैक्सी रोड्रिगेज ने उनको शांत करने के लिए इसे खारिज करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शायद अगुएरो मजाक कर रहे हैं। रोड्रिगेज ने कहा, ''अगुएरो तो अगुएरो हैं। वह कभी शांत नहीं रह सकते। इस बारे में बात करना मुश्किल है क्योंकि तब अफवाहें फैलती हैं। आइए इंतजार करें और देखें कि क्या होता है। हम तथ्यों से आगे नहीं बढ़ेंगे।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Lionel Messi Wants to play for Newells Old Boys after Paris Saint Germain Sergio Aguero Reveals
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया
नेवेल की यूथ टीम के सदस्य थे मेसी
मेसी ने अपने यूथ करियर में 1995 से साल 2000 तक नेवेल का प्रतिनिधित्व किया था। उसके बाद वह बार्सिलोना से जुड़ गए। 2004 में उन्होंने बार्सिलोना की मुख्य टीम के लिए डेब्यू किया। 2021 में अजबोगरीब परिस्थितियों के बाद मेसी को क्लब से दूर होना पड़ा। उन्होंने पेरिस सेंट जर्मेन के साथ करार करने का फैसला किया। अब वह एक बार फिर से बार्सिलोना के साथ जुड़ सकते हैं। वहीं, अगुएरो ने इस चर्चा को एक नई दिशा दे दी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed