फुटबॉल के महाकुंभ फीफा विश्व कप 2018 में पूरी दुनिया की निगाहें सिर्फ तीन खिलाड़ियों पर ज्यादा टिकी है। पहला क्रिस्टियानो रोनाल्डो, दूसरा लियोनेल मेसी और तीसरा नेमार। मगर गत शनिवार को खेले गए अर्जेंटीना-आइसलैंड मुकाबले में ऐसा किया हुआ कि फैंस अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी मेसी की तुलना क्रिस्टियानो रोनाल्डो से कर उनका मजाक उड़ाने लगे। आइये जानते हैं इस दौरान फैंस ने मेसी के बारे में क्या से क्या लिखाः
लियोनेल मेसी पर फैंस की निगाहें पड़ी फीकी, रोनाल्डो से तुलना कर मारने लगे ताने, उड़ाया मजाक
गौरतलब है कि फीफा विश्व कप 2018 में मेसी का आगाज निराशाजनक रहा। फीफा वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रही आइसलैंड की टीम अर्जेंटीना के खिलाफ मुकाबला 1-1 से ड्रॉ खेला। इस मैच में मेसी ने पेनल्टी का शानदार मौका गंवाया, जिसके बाद से उनका सोशल मीडिया पर खूब मजाक बनाया जा रहा है।
आइसलैंड के खिलाफ मैच के 64वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी किक मिल गई। पेनल्टी लेने के लिए खुद कप्तान मेस्सी आए। सभी को मेसी से उम्मीद थी कि वह गोल निश्चित रूप से दागेंगे। मगर मेस्सी के शॉट को आइसलैंड के गोलकीपर ने रोक लिया।
14 जून से शुरू हुए फीफा विश्व कप में अभी तक 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन तीन खिलाड़ियों के ध्यान में रखते हुए यदि अभी तक मैच का विश्लेषण करें तो सबसे अव्वल पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ही रहे हैं। वहीं, अंर्जेंटीना के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी और नेमार का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है।
इससे पहले गत शुक्रवार को खेले गए पुर्तगाल और स्पेन के बीच खेले गए रोमांचक मैच में पुर्तगाल टीम के कप्तान रोनाल्डो ने पहला गोल पेनल्टी मारकर ही किया था। उन्होंने मैच के चौथे मिनट में गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई थी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच का यह मुकाबला 3-3 से ड्रॉ हुआ था। मगर पुर्ताल के कप्तान रोनाल्डो ने इसी मैच में हैट्रिक गोल जमाए थे।