फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फीफा विश्व कप 2018: इवान राकिटिच का वह किक, जिसने तोड़ दिया रूस का सपना

Sun, 08 Jul 2018 07:09 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Jul 2018 07:09 AM IST
विज्ञापन
ivan rakitic becomes hero of croatia in fifa world cup 2018
इवान राकिटिच

क्रोएशिया ने शनिवार को रोमांचक क्वार्टरफाइनल में रूस को पेनल्टी शूटआउट में 2-2 (4-3) मात देकर फीफा विश्व कप 2018 के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। अब बुधवार को उसका सामना इंग्लैंड से होगा, जिसने तीसरे क्वार्टरफाइनल में स्वीडन को आसानी से 2-0 से हराया।

ivan rakitic becomes hero of croatia in fifa world cup 2018
क्रेमरिच

क्रोएशिया और रूस के बीच फिश्ट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला अतिरिक्त समय की समाप्ति तक 2-2 से बराबर रहा। उल्लेखनीय है कि फुलटाइम यानी 90 मिनट तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर था। इसके बाद अतिरिक्त समय के आधे घंटे के अंदर दोनों टीमों ने एक-एक गोल औेर दागकर स्कोर 2-2 की बराबरी पर ला खड़ा किया। फिर पेनल्टी शूटआउट से मैच का नतीजा निकला।

ivan rakitic becomes hero of croatia in fifa world cup 2018
विडा

बहरहाल, यह मुकाबला क्रोएशिया के लिए किसी ड्रामा से कम नहीं बीता। क्रोएशिया की टीम अपने खिलाड़ियों की फिटनेस से परेशान रही। उसके करीब तीन खिलाड़ी चोटिल हुए। गोलकीपर सुबासिच को हैमस्ट्रिंग की समस्या हुई। इसके अलावा वर्साल्जको और अब मैंडुजिक भी फिटनेस के लिए संघर्ष करते गए। वर्साल्जको का बदलाव किया गया, लेकिन अन्य दो का संघर्ष जारी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
ivan rakitic becomes hero of croatia in fifa world cup 2018
क्रोएशिया फुटबॉल टीम

पेनल्टी शूटआउट में पहला शॉट रूस ने लिया। विश्व कप में एक शर्मनाक रिकॉर्ड है कि 6 टीमें पहले पेनल्टी शॉट लेने के दौरान हारी हैं। रूस के साथ भी यही हुआ। वैसे, एक और तथ्य है कि जिस मैच में क्रेमरिच क्रोएशिया के लिए पहला गोल दागते हैं, वह मुकाबला टीम जरूर जीतती है। यह दोनों ही फैक्ट्स रूस के खिलाफ गए। पेनल्टी शूटआउट का पहला शूट मेजबान टीम के स्मोलोव आए। उन्होंने जोरदार किक जमाई, लेकिन चोट से जूझ रहे सुबासिच ने बाएं हाथ से शानदार बचाव किया।

विज्ञापन
ivan rakitic becomes hero of croatia in fifa world cup 2018
सुुबासिक

इसके बाद क्रोएशिया की ओर से मार्सेलो ब्रोजोविच पहला शूट करने आए। उन्होंने गेंद जाली में भेदी और क्रोएशिया को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद रूस के एलन जागोएव आए और गोल करके स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। फिर कहानी में नया ट्विस्ट आया। क्रोएशिया के लिए दूसरा शूट लेने आए मैटियो कोवासिच ने किक जमाई, लेकिन रूसी गोलकीपर अकिनफीव ने बेहतरीन बचाव किया। अब दो शूट के बाद दोनों टीमों का स्कोर 1-1 से बराबर हो गया। फैंस की धड़कनें बढ़ी हुई स्पष्ट दिख रही थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed