वर्ल्ड के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को कार खरीदने के मामले में काफी शौकिन माना जाता है। उनके पास पहले से ही कई सुपरकारें हैं। इसी क्रम में उन्होंने एक और सुपरकार खरीदी है।
स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने खरीदी 19 करोड़ रुपए की कार, देखिए फोटोज
उन्होंने 3 मीलियम डॉलर यानी 19 करोड़ की सुपरकार बुगाटी शिरोन खरीदी है। हालांकि इससे पहले भी रोनाल्डो बुगाटी की सुपरकार खरीदने पर 2.28 मिलियन डॉलर यानी 18 करोड़ खर्च कर चुके हैं। मगर बुगाटी शिरोन इससे ज्यादा मंहगी कार है।
बता दें कि रोनाल्डो के पास शिरोन के अलावा लैम्बोर्गघिनी, रॉल्स रॉयस, एस्टन मार्टिन डीबी 9, पोर्श जैसी सुपकार मौजूद हैं।
बुगाटी की इस सुपरकार शिरोन के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज हैं। ये कार महज 42 सेकेंड में 261 किलीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच जाती है। शिरोन की रफ्तार काफी शानदार है।
रोनाल्डो ने अपनी नई बुगाटी शिरॉन कार का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है, जिसमें वह इस खूबसूरत कार में आगे की सीट पर बैठे अपने बेटे के साथ ड्राइव करते नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो पर उन्होंने कार की तुलना जानवर से की है।
देखएं वीडियोः-
New animal in the building Bugatti Chiron 🎉🎉🎉✌️👌✈️
A post shared by Cristiano Ronaldo (@cristiano) on