{"_id":"6763b7a09fe9cf866503cfda","slug":"football-real-madrid-won-the-intercontinental-cup-coach-carlo-ancelotti-made-a-record-2024-12-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Football: रियाल मैड्रिड ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता, कोच कार्लो एंसेलोटी ने बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
Football: रियाल मैड्रिड ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीता, कोच कार्लो एंसेलोटी ने बनाया रिकॉर्ड
Thu, 19 Dec 2024 11:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसैल (कतर)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लुसैल (कतर)
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:35 AM IST
सार
एंसेलोटी ने मैच के बाद कहा, 'मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। हमारी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन हमने अच्छा अंत किया।'
विज्ञापन
रियल मैड्रिड
- फोटो : Real Madrid Twitter
रियल मैड्रिड ने मैक्सिको की टीम पचुका को 3-0 से हराकर इंटरकांटिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता। इससे कार्लो एंसेलोटी क्लब के इतिहास में सर्वाधिक ट्राफियां जीतने वाले कोच बन गए।
रियल मैड्रिड
- फोटो : Real Madrid Twitter
एंसेलोटी ने मैच के बाद कहा, 'मैं इस जीत से बहुत खुश हूं। हमारी शुरुआत बहुत अच्छी नहीं रही लेकिन हमने अच्छा अंत किया।'
किलियन एम्बाप्पे, रोड्रिगो और विनीसियस जूनियर ने एक-एक गोल किया जिससे रियाल मैड्रिड चार खिताबों के साथ प्रतियोगिता में सबसे सफल क्लब बन गया। इससे पहले उसने 1960, 1998 और 2002 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।
👔 @MrAncelotti: “It has been a fantastic year.”#WorldCham9ions pic.twitter.com/6P0JyaoPnJ
— Real Madrid C.F. 🇬🇧🇺🇸 (@realmadriden) December 18, 2024
किलियन एम्बाप्पे, रोड्रिगो और विनीसियस जूनियर ने एक-एक गोल किया जिससे रियाल मैड्रिड चार खिताबों के साथ प्रतियोगिता में सबसे सफल क्लब बन गया। इससे पहले उसने 1960, 1998 और 2002 में भी यह टूर्नामेंट जीता था।
🌟 MVP 🌟@ViniJr | #WorldCham9ions pic.twitter.com/FeRODKOhso
— Real Madrid C.F. 🇬🇧🇺🇸 (@realmadriden) December 18, 2024
इंग्लिश प्रीमियर लीग फुटबॉल
- फोटो : Premier League Twitter
आर्सेनल, लिवरपूल और न्यूकैसल इंग्लिश लीग कप के सेमीफाइनल में
आर्सेनल, न्यूकैसल और लिवरपूल ने बुधवार को अपने-अपने मैच जीतकर इंग्लिश लीग कप फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। गेब्रियल जीसस की हैट्रिक की मदद से आर्सेनल ने क्रिस्टल पैलेस को 3-2 से हराकर 2021-22 सत्र के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट के अंतिम चार में प्रवेश किया।
लिवरपूल ने साउथेम्प्टन को 2-1 से पराजित करके खिताब का बचाव करने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। उसकी तरफ से पहले हाफ में डार्विन नुनेज़ और हार्वे इलियट ने गोल किए। न्यूकैसल ने इटली के मिडफील्डर सैंड्रो टोनाली के पहले हाफ के दो गोल की बदौलत ब्रेंटफोर्ड को 3-1 से हराया और तीन सत्र में दूसरी बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वह 2023 में लीग कप फाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड से हार गया। एक अन्य क्वार्टर फाइनल मैनचेस्टर यूनाइटेड और टोटेनहम के बीच खेला जाएगा।

The kick-off times for two Premier League matches on 23 February are confirmed:
— Premier League (@premierleague) December 18, 2024
14:00 GMT: Newcastle v Nottingham Forest
16:30 GMT: Man City v Liverpool