फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

FIFA WC: रोनाल्डो की पार्टनर ने पुर्तगाल के कोच पर साधा निशाना, क्वार्टर-फाइनल में बेंच पर बैठाने की आलोचना की

Sun, 11 Dec 2022 08:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 11 Dec 2022 08:52 PM IST
सार

रोनाल्डो का नाम सब्स्टिट्यूट के तौर पर शामिल किया गया था और शुरुआती लाइन अप में टीम मैनेजमेंट और कोच फर्नांडो सांतोस ने गोंजालो रामोस को जगह दी थी। ऐसा लगातार दो मैच में हुआ। इससे जॉर्जिना नाराज थीं।

विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Ronaldo Partner Georgina Takes dig at Portugal Coach For Benching Ronaldo against Morocco
जॉर्जिना और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में पुर्तगाल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सफर शनिवार को समाप्त हो गया। क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने पुर्तगाल को 1-0 से हरा दिया। हार के बाद रोनाल्डो रोते हुए मैदान से बाहर आते दिखे, जिससे उनके फैन्स का दिल भी टूट गया। रोनाल्डो की पार्टनर जॉर्जिना रॉड्रिग्स भी रोनाल्डो का यह मैच देखने पहुंची थीं। हालांकि, उन्हें निराशा हाथ लगी जब रोनाल्डो को स्टार्टिंग लाइन अप से बाहर कर दिया गया। 
FIFA World Cup 2022: Ronaldo Partner Georgina Takes dig at Portugal Coach For Benching Ronaldo against Morocco
जॉर्जिना और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
रोनाल्डो का नाम सब्स्टिट्यूट के तौर पर शामिल किया गया था और शुरुआती लाइन अप में टीम मैनेजमेंट और कोच फर्नांडो सांतोस ने गोंजालो रामोस को जगह दी थी। ऐसा लगातार दो मैच में हुआ। इससे पहले प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में स्विटजरलैंड के खिलाफ भी सांतोस और टीम मैनेजमेंट ने रोनाल्डो को स्टार्टिंग लाइन अप से बाहर कर दिया था। इससे जॉर्जिना काफी नाराज दिखीं और उन्होंने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये सांतोस की आलोचना की।

FIFA World Cup 2022: Ronaldo Partner Georgina Takes dig at Portugal Coach For Benching Ronaldo against Morocco
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिग्स - फोटो : सोशल मीडिया
इंस्टाग्राम पर अपनी स्टोरी में जॉर्जिना ने रोनाल्डो की तस्वीर साझा की और लिखा- वह दोस्त (रोनाल्डो) जिसके लिए आपके (सांतोस) पास प्रशंसा और सम्मान के इतने सारे शब्द हैं। उसी तरह जब आप (रोनाल्डो) खेल में उतरे, तो उन्होंने (सांतोस) देखा कि कैसे सब कुछ बदल गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आप (सांतोस) इस दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को कम नहीं आंक सकते, वह आपके सबसे शक्तिशाली हथियार थे। आप किसी के लिए खड़े भी नहीं हो सकते कि वह यह सब डिजर्व नहीं करते। जीवन हमें सबक देता है। आज हम हारे नहीं हैं, हमने सीखा है। क्रिस्टियानो, हम आपकी प्रशंसा करते हैं।

q4nimp8
विज्ञापन
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Ronaldo Partner Georgina Takes dig at Portugal Coach For Benching Ronaldo against Morocco
जॉर्जिना और रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, मैच के बाद जब पुर्तगाल के कोच सांतोस से रोनाल्डो को बेंच पर बैठाने के अपने फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है क्योंकि उसी टीम ने पिछले मैच में स्विट्जरलैंड के खिलाफ वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया था। स्विटजरलैंड के खिलाफ पुर्तगाल ने 6-1 से जीत हासिल की थी। 68 वर्षीय सांतोस ने कहा- नहीं, मुझे ऐसा नहीं लगता, कोई पछतावा नहीं है। यह एक ऐसी टीम थी जो स्विट्जरलैंड के खिलाफ बहुत अच्छा खेली थी। क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक महान खिलाड़ी है। वह मैच में तब आया जब हमने सोचा कि यह आवश्यक है। नहीं, मुझे कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: Ronaldo Partner Georgina Takes dig at Portugal Coach For Benching Ronaldo against Morocco
जॉर्जिना रॉड्रिग्स और क्रिस्टियानो रोनाल्डो - फोटो : सोशल मीडिया
मोरक्को के खिलाफ हार के साथ न केवल पुर्तगाल का फीफा विश्व कप अभियान समाप्त हो गया, बल्कि संभवतः 37 वर्षीय रोनाल्डो का विश्व फुटबॉल में सबसे बड़ी ट्रॉफी उठाने का सपना भी टूट गया। ऐसा माना जा रहा है कि रोनाल्डो अब अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कह देंगे और अगले विश्व कप में नहीं दिखेंगे। हालांकि, खुद रोनाल्डो ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed