फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोलंबिया के लिए इस खिलाड़ी की चोट बनी श्राप, आंसुओं के साथ हुई विश्व कप से विदाई

Wed, 04 Jul 2018 04:05 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 04 Jul 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
England beat Colombia by 4-3 in penalty shootout, James Rodriguez missing is main reason
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

इंग्लैंड ने मंगलवार को फीफा विश्व कप के प्रीक्वार्टर फाइनल मुकाबले में कोलंबिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। मॉस्को के स्पार्टक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबिया को पेनल्टी शूट आउट में 4-3 से हराया। 

England beat Colombia by 4-3 in penalty shootout, James Rodriguez missing is main reason
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

इस जीत के साथ ही इंग्लैंड 12 साल बाद क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने में सफल रही। इससे पहले इंग्लिश टीम 2006 में क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की थी। हालांकि इससे पहले भी 1998 विश्व कप में दोनों टीमों के बीच पहली बार सामना हुआ था, जहां इंग्लैंड ने कोलंबिया को 2-0 से हराया था।

England beat Colombia by 4-3 in penalty shootout, James Rodriguez missing is main reason
जेम्स रॉड्रिग्ज

इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी जेम्स रॉड्रिग्ज का न खेलना कोलंबिया के भारी पड़ गया और इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा। उनके खेलने पर पहले से ही संशय था। दरअसल, रॉड्रिग्ज पैर में सूजन होने की वजह से इस मैच में सरीख नहीं हो पाए। याद हो कि पिछले विश्व कप में रॉड्रिग्ज ने 6 गोल दागे थे और गोल्डन बूट का खिताब जीता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
England beat Colombia by 4-3 in penalty shootout, James Rodriguez missing is main reason
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच पहले हाफ का खेल गोलरहित रहा। दूसरे हाफ के 57वें मिनट में इंग्लैंड की तरफ से कप्तान हैरी केन ने पेनल्टी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। वहीं, दूसरे हाफ के आखिरी क्षणों में यैरी मीना (90+3') में शानदार गोल दागकर स्कोर को बराबरी पर ला दिया। 

विज्ञापन
England beat Colombia by 4-3 in penalty shootout, James Rodriguez missing is main reason
कोलंबिया बनाम इंग्लैंड

इसके साथ ही फुलटाइम तक दोनों टीमों का स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद नतीजा के लिए एक्सट्रा टाइम का खेल कराया गया। 30 मिनट तक खेले गए इस मुकाबले में भी कोई नतीजा सामने नहीं आया तो फिर यह मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में चला गया, जहां इंग्लैंड ने कोलंबिया को 4-3 से हराकर फीफा विश्व कप 2018 के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed