लिवरपूल से खेलने वाले पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर डिओगो जोटा ने सोशल मीडिया पर अपने आखिरी पोस्ट में शादी की फोटो डाली थी। जोटा ने हाल ही में लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं रुटे कार्डोसो के साथ पोर्टो में शादी की थी। हालांकि, नियति को कुछ और ही मंजूर था और जोटा की शादी के 10 दिन बाद ही कार दुर्घटना में मौत हो गई। जोटा के इस तरह दुनिया से जाने से उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है।
2 of 4
डिओगो जोटा
- फोटो : Instagram
घटना की जांच कर रही पुलिस
28 साल के जोटा की कार स्पेन में दुर्घटनाग्रस्त हुई। हादसे के वक्त उनके साथ कार में उनके भाई आंद्रे भी मौजूद थे। आंद्र भी 26 वर्षीय फुटबॉलर हैं। स्पेनिश सिविल गार्ड ने बताया कि जोटा की कार पश्चिमी शहर जमोरा के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे कार में सवार दोनों भाइयों की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई अन्य वाहन शामिल नहीं था।
3 of 4
डिओगो जोटा
- फोटो : Instagram
नेशंस लीग कप जीतने वाली टीम का थे हिस्सा
जोटा हाल ही में नेशंस लीग कप जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे थे। पुर्तगाल की टीम ने फाइनल में स्पेन को हराकर खिताब जीता था। वह लिवरपूल फुटबॉल क्लब के साथ भी कई खिताब जीत चुके हैं। जोटा फुटबॉल के मैदान पर अपनी ड्रिब्लिंग स्किल्स, शानदार फिनिशिंग, तेज गति से डिफेंडर्स को छकाने के लिए जाने जाते थे। वह क्लब करियर में कई अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे, लेकिन उन्हें असली पहचान लिवरपूल में ही मिली।
4 of 4
डिओगो जोटा
- फोटो : Instagram
22 जून को हुई थी शादी
जोटा ने अपने आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट में शादी की तस्वीरें डाली थीं। उन्होंने रुटे कार्डोसो के साथ तस्वीरें डालीं थीं और कैप्शन में लिखा था- 22 जून 2025, हमेशा के लिए हां।' उन्होंने शादी का वीडियो भी डाला और लिखा- मैं इस दिन को कभी नहीं भूल सकता।