फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज ही के दिन 'फुटबॉल के भगवान' मैराडोना ने किया था ऐसा कमाल, जिसे दुनिया रखेगी हमेशा याद

Fri, 22 Jun 2018 03:11 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 22 Jun 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
22 June 1986 FIFA World Cup: Diego Maradona hit Hand of God goal in historic ArgentinavEngland match
डिएगो मैराडोना - फोटो : file

मैक्सिको में दूसरी बार हुआ 1986 का विश्व कप का आयोजन हुआ था। यह विश्व कप पूरी तरह से अर्जेंटीना के कप्तान डिएगो मैराडोना के नाम रहा। मैराडोना के दम पर अर्जेंटीना दूसरी बार चैंपियन बना था। फाइनल में अर्जेंटीना ने वेस्ट जर्मनी को 3-2 से शिकस्त देकर दूसरी बार इस ट्रॉफी पर कब्जा किया था। इस विश्व कप को अर्जेटीना के कप्तान डिएगो मैराडोना के शानदार प्रदर्शन के लिए भी याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी टीम को चैंपियन बनने में अहम भूमिका निभाई थी।

22 June 1986 FIFA World Cup: Diego Maradona hit Hand of God goal in historic ArgentinavEngland match
maradona - फोटो : File

फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में मैराडोना के दो गोल से अर्जेंटीना 2-1 से जीता था, लेकिन उनके दोनों गोल चर्चा में रहे थे। इनमें से खासकर पहला गोल काफी विवादित रहा था। बता दें कि अर्जेंटीना ने 1986 से पहले 1978 में अपनी मेजबानी में भी खिताब पर कब्जा जमाया था।

 

22 June 1986 FIFA World Cup: Diego Maradona hit Hand of God goal in historic ArgentinavEngland match
maradona

गेंद मैराडोना के हाथ से लगकर गोल पोस्ट में गई थी पर रेफरी इसे देख नहीं सके और इसे गोल मान लिया गया। मैराडोना ने इसे भगवान की मर्जी बताते हुए इसे 'हैंड ऑफ गॉड' नाम दिया था जोकि आज तक इसी नाम से मशहूर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
22 June 1986 FIFA World Cup: Diego Maradona hit Hand of God goal in historic ArgentinavEngland match
मैराडोना

वहीं, इसके चार मिनट बाद ही उन्होंने ऐसा खूबसूरत गोल दागा जिसे सदी का सर्वश्रेष्ठ गोल (गोल ऑफ द सेंचुरी) कहा गया। मैराडोना ने इंग्लिश गोलकीपर सहित पांच खिलाड़ियों को चकमा देते हुए यह गोल किया था। मैराडोना ने टूर्नामेंट में कुल पांच गोल किए थे। 

विज्ञापन
22 June 1986 FIFA World Cup: Diego Maradona hit Hand of God goal in historic ArgentinavEngland match
मैराडोना

बता दें कि साल 1986 में  31 मई से लेकर 29 जून तक 13वें फीफा विश्व कप का आयोजन मेक्सिको में हुआ था। यह दूसरा मौका था जब मेक्सिको फुटबॉल के इस महाकुंभ की मेजबानी कर रहा था। इससे पहले उसने 1970 में भी विश्व कप की मेजबानी की थी। इस तरह मेक्सिको दो बार विश्व कप की मेजबानी करने वाला दुनिया का पहला देश बना था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed