फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 दिन बाद जिंदा मिले 12 फुटबॉल खिलाड़ी और कोच, बाढ़ के चलते गुफा में फंसे थे

Tue, 03 Jul 2018 04:13 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली Updated Tue, 03 Jul 2018 04:13 PM IST
विज्ञापन
12 boys football team coach found alive in thailand cave after several days

थाईलैंड की एक गुफा में फंसे फुटबॉल टीम के 12 खिलाड़ी और कोच 9 दिन की कड़ी मेहनत के बाद आखिरकार जिंदा मिल गए। मामला उत्तरी थाईलैंड की माई साई जिले की गुफा थैम लुआंग का है। सोमवार को उन्हें ढूंढ़ लिया गया। बच्चे अंडर-16 फुटबॉल टीम के सदस्य हैं। इनकी उम्र 11 से 16 साल के बीच है। इनके साथ 25 साल के कोच भी हैं।



दरअसल, सभी अभ्यास मैच के बाद गुफा घूमने गए थे। तभी बारिश और बाढ़ से बचने के लिए इन्होंने 10 किमी लंबी गुफा में शरण ली थी, लेकिन पानी बढ़ने से गुफा का रास्ता बंद हो गया था। हालांकि, अभी रेस्क्यू टीम इन तक नहीं पहुंच पाई है। उम्मीद है कि जल्द ही इन्हें निकाल लिया जाएगा।

12 boys football team coach found alive in thailand cave after several days

'द न्यूयॉर्क टाइम्स' ने चियांग राय प्रांत के राज्यपाल नारोंगसाक ओसोट्टानाकोर्न के हवाले से बाताया कि खिलाड़ी और कोच जिंदा हैं, लेकिन उन्हें उनकी स्थिति के बारे में जानकारी नहीं है। डॉक्टर्स ने कहा कि बच्चे इतने दिन बिना खाए जिंदा इसलिए हैं, क्योंकि उनके आसपास पीने लायक पानी होगा।

12 boys football team coach found alive in thailand cave after several days

राज्यपाल ने कहा, 'मैं आपको आश्वासन देता हूं कि हमने उनकी खोज कर ली है। डॉक्टर्स अभी उनकी जांच कर रहे हैं। वह उनका इलाज करेंगे। 'फुटबॉल टीम अपने कोच के साथ 23 जून को गायब हुई थी।बताया जाता है गुफा के अंदर जाने वाला रास्ता बारिश के कारण बंद हो गया था और पानी के जमा होने से वे बाहर नहीं निकल पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
12 boys football team coach found alive in thailand cave after several days
बचावकर्मियों ने बताया कि बच्चे गुफा के अंदर बाढ़ के पानी और दलदल के बीच किसी टापू पर हैं। सात दिन से गुफा से पानी निकालने का काम चल रहा है। बच्चों तक पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम ऊपर से छेद करेगी।
विज्ञापन
12 boys football team coach found alive in thailand cave after several days
गुफा में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए 200 सिलेंडर पहुंचाए जा रहे हैं। यह गुफा म्यांमार और लाओस बॉर्डर के पास नेशनल पार्क के भीतर स्थित है। गोताखोर ने बताया कि ये गुफा भूलभुलैया जैसी हैं। छोटी छोटी सुरंगें हैं और ये कई किलोमीटर तक हैं। तापमान 21 डिग्री है और बहुत दलदल है। खुद को खड़ा रखना बहुत मुश्किल होता है।

इन खिलाड़ियों के परिजनों से लेकर थाईलैंड और दुनियाभर के लोग चिंतित थे। खिलाड़ियों के परिजन गुफा के बाहर तक पहुंच गए थे और उनके सकुशल बाहर निकलने की दुआ कर रहे थे। बचावकर्मियों को बारिश के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed