राष्ट्रमंडल खेलों में शुक्रवार (29 जुलाई) को क्रिकेट को लेकर इतिहास रचा गया। खेलों के 92 साल के इतिहास में पहली बार महिला क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक लम्हें को यादगार बनाने का मौका भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम को दिया गया। दोनों के बीच शानदार मुकाबला खेला। मैच के अंत तक भारतीय टीम हावी थी, लेकिन आखिरी कुछ ओवरों में ऑस्ट्रेलिया ने पासा पलट दिया।
2 of 8
बल्लेबाजी के दौरान कप्तान हरमनप्रीत कौर
- फोटो : सोशल मीडिया
हरमनप्रीत का नाम इतिहास में दर्ज
भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर राष्ट्रमंडल खेलों में अर्धशतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 34 गेंद पर 52 रन बनाए। अपनी पारी के दौरान उन्होंने आठ चौके लगाए। हरमन के बल्ले से एक छक्का भी निकला।
3 of 8
रेणुका ठाकुर
- फोटो : अमर उजाला
रेणुका का यादगार स्पैल
ऑस्ट्रेलिया को 155 रन का लक्ष्य देने के बाद टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की थी और रेणुका सिंह ठाकुर ने पहली ही गेंद पर विकेट लिया था। उन्होंने पावरप्ले में अपने तीन ओवर में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआती चार बल्लेबाजों को आउट कर दिया था। रेणुका ने चार ओवर में 18 रन देकर चार विकेट लिए। यह टी20 में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
4 of 8
एश्ले गार्डनर
- फोटो : सोशल मीडिया
गार्डनर ने किया कमाल
भारत ने इस मैच में 49 रन के अंदर ऑस्ट्रेलिया की आधी टीम को आउट कर दिया था, लेकिन गार्डनर ने अपने दम पर मैच पलट दिया। 110 के स्कोर पर ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा तो लगा कि भारत अब मैच खत्म कर लेगा। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं। गार्डनर ने अलना किंग के साथ 47 रन की साझेदारी कर 19 ओवर के अंदर ऑस्ट्रेलिया को मैच जिता दिया।
5 of 8
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान फैंस
- फोटो : सोशल मीडिया
शानदार अंदाज में हुआ दोनों टीमों का स्वागत
पहली बार महिला क्रिकेट खिलाड़ी जब मैदान पर उतरीं तो उनका स्वागत शानदार अंदाज में किया गया। जमकर आतिशबाजी हुई और दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाईं।