फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खेल के मैदान में ही नहीं कमाई में भी आगे हैं गोल्डन गर्ल सिंधु, कितनी संपत्ति की हैं मालकिन

Sat, 31 Aug 2019 04:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 31 Aug 2019 04:50 AM IST
विज्ञापन
PV Sindhu net worth endorsements salary 2019 BWF Champion golden girl Total assets
पीवी सिंधु - फोटो : social Media
भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु अब गोल्डन गर्ल के नाम से फेमस हो गई हैं। विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पहला गोल्ड जीतने वाली सिंधु को देश ने यह नया नाम दिया है। इतिहास रचने वाली सिंधु इस वक्त सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर टूर्नामेंट जीता था। पहली बार किसी भारतीय ने वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती है। सिंधु सिर्फ खेल के मैदान पर ही गोल्डन गर्ल नहीं हैं, बल्कि कमाई के मामले में भी वह भारतीय महिला खिलाड़ियों में सबसे आगे हैं।
PV Sindhu net worth endorsements salary 2019 BWF Champion golden girl Total assets
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

फोर्ब्स की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 15 महिला खिलाड़ियों में सिंधु अकेली भारतीय महिला खलाड़ी हैं। कमाई के मामले में दुनिया में उनकी रैंकिंग 13वें स्थान पर है। 50 लाख अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कमाने वाली फोर्ब्स की लिस्ट में दुनियाभर की महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। सिंधु ने बीते साल 55 लाख डॉलर यानी करीब 39 करोड़ रुपए विज्ञापन और टूर्नामेंट में प्राइज मनी जीतकर कमाए थे। सिंधु विज्ञापन के लिए एक दिन का एक से डेढ़ करोड़ रुपए चार्ज करती हैं।

PV Sindhu net worth endorsements salary 2019 BWF Champion golden girl Total assets
PV Sindhu

सिंधु ने 50 लाख डॉलर की कमाई अकेले विज्ञापनों के जरिए की, जबकि पांच लाख डॉलर उन्होंने प्राइज मनी के तौर पर जीते थे। कुल मिलाकर उनकी कमाई 55 लाख डॉलर यानी 39,62,24,400 रुपए रही। सिंधु को फोर्ब्स ने मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी की लिस्ट में भी शामिल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
PV Sindhu net worth endorsements salary 2019 BWF Champion golden girl Total assets
pv sindhu - फोटो : instagram
सिंधु की सबसे ज्यादा कमाई उनके एंडोर्समेंट से होती है। वह इस वक्त बैक ऑफ बड़ौदा, ब्रिजस्टोन, जेबीएल, पैनासोनिक और दूसरे कई बड़े ब्रांड्स का विज्ञापन कर रही हैं। फोर्ब्स ने सिंधु के लिए लिखा था सिंधु भारत की मोस्ट मार्केटेबल महिला खिलाड़ी है।
विज्ञापन
PV Sindhu net worth endorsements salary 2019 BWF Champion golden girl Total assets
pv sindhu - फोटो : instagram

सिंधु की ज्यादातर कमाई विज्ञापन और स्पॉन्सरशिप से होती है, लेकिन इसके अलावा 2016 में सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें तेलंगाना सरकार की तरफ से पांच करोड़ रुपए बतौर इनाम मिले थे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश सरकार से तीन और दिल्ली सरकार से दो करोड़ रुपए बतौर पुरस्कार के रूप में मिले थे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, हरियाणा, स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री और बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 50-50 लाख रुपए इनाम के तौर पर दिए थे। कुल मिलाकर पीवी सिंधु की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी 72 करोड़ रुपए है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed