फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबली-पतली सिंधु में कैसे आती है इतनी ताकत, सामने आया जी-तोड़ मेहनत का VIDEO

Wed, 28 Aug 2019 03:40 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 28 Aug 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
PV Sindhu workout video goes viral Anand Mahindra tweets I am  exhausted just watching this
पीवी सिंधु - फोटो : social Media

पीवी सिंधु, यह नाम रविवार शाम से हर भारतीय के जुबां पर है। सिंधु ने वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा। खिताबी मुकाबले में जब वह जापान की खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से भिड़ी तो, उनका खेल एक अलग ही लेवल पर था। स्मैश की रफ्तार हो या फिर उनका क्रॉस शॉट उस दिन गोली के रफ्तार से निकल रहे थे। सिंधु ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए ओकुहारा को कोई भी मौका नहीं दिया और गोल्ड मेडल को अपने नाम कर लिया। सिंधु को गले में चमकता हुआ गोल्ड मेडल पहनते हुए पूरी दुनिया ने देखा, लेकिन इस गोल्ड तक पहुंचने के लिए उन्होंने कितना पसीना बहाया है ये शायद ही किसी ने देखा होगा। आइए दिखाते हैं आपको।

PV Sindhu workout video goes viral Anand Mahindra tweets I am  exhausted just watching this
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया

महिंद्र ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने पीवी सिंधु की ट्रेनिंग का एक विडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है, जिसमें सिंधु जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रही हैं। उनका वर्कआउट देखकर खुद महिंद्रा भी हैरान हैं। इस एक मिनट दो सेकंड के विडियो से सिंधु के उस कड़ी मेहनत का अंदाजा लगाया जा सकता है। 
 

PV Sindhu workout video goes viral Anand Mahindra tweets I am  exhausted just watching this
पीवी सिंधु - फोटो : social Media

महिंद्रा ने इस विडियो ट्वीट करते हुए लिखा,

 कठोर, मैं तो इस विडियो को देखकर ही थक गया हूं, लेकिन इसे देखकर अब कोई रहस्य नहीं बचा है कि क्यों सिंधु वर्ल्ड चैंपियन बनी हैं। पूरा देश इस उदीयमान खिलाड़ी के नक्शे कदम पर चलेगा और उम्मीद है कि शीर्ष पर पहुंचने के लिए जिस कमिटमेंट की जरूरत है वे इससे पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PV Sindhu workout video goes viral Anand Mahindra tweets I am  exhausted just watching this
PV sindhu

सिंधु के वर्कआउट का विडियो सुचित्रा बैडमिंटन एकेडमी ने जारी किया है। जहां सिंधु रोजाना अपनी बैडमिंटन प्रैक्टिस के बाद फिजिकल ट्रेनिंग के लिए जाती थीं। पुलेला गोपीचंद एकेडमी से सुचित्रा अकैडमी के लिए उन्हें रोजाना 60 किलोमीटर का सफर तय करना होता था। और यहां पहुंचकर वह अपनी फिटनेस को चैंपियन दर्जे का बनाने के लिए जो कड़े अभ्यास करती। वह हैरान कर देने वाले हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed