{"_id":"5b83f0a642c79246547c5206","slug":"pv-sindhu-many-times-failed-to-get-gold-medal-in-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीवी सिंधु फाइनल में कई बार कर चुकी हैं निराश, क्या एशिया कप 2018 में दिला पाएंगी देश को स्वर्ण पदक","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
पीवी सिंधु फाइनल में कई बार कर चुकी हैं निराश, क्या एशिया कप 2018 में दिला पाएंगी देश को स्वर्ण पदक
Mon, 27 Aug 2018 06:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
pv sindhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में महिला बैडमिंटन सिंगल्स के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों के इतिहास में बैडमिंटन महिला फाइनल्स में पहुंचने वाली भारत की पहली शटलर बनी। ओलंपिक मेडलिस्ट ने सोमवार को सेमीफाइनल में विश्व नंबर-2 जापान की अकाने यामागुची को कड़े मुकाबले में 21-17, 15-21, 21-10 से मात दी।
अब फाइनल में सिंधु का मुकाबला विश्व की नंबर-1 चीनी ताइपे की ताई जू यिंग से होगा, जिन्होंने दिन के पहले सेमीफाइनल में भारत की साइना नेहवाल को सीधे सेटों में 21-17, 21-14 से मात दी थी।
2 of 5
pv sindhu
सिंधु के फाइनल में पहुंचते ही देश को एक और गोल्ड की उम्मीद हो गई, हालांकि सिंधु के पिछले प्रदर्शन पर एक नजर डालें तो वह कई बार फाइनल में पहुचकर गोल्ड पर कब्जा करने से चूकी हैं।
बीडब्ल्यू सुपर सीरीज फाइनल (2017)
3 of 5
sindhu
विश्व चैंपियनशिप में पहले दो ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिंधु के पास करीब एक साल पहले दुबई में खेले गए बीडब्ल्यू सुपर सीरीज के फाइनल में गोल्ड जीतने का सुनहरा अवसर था, लेकिन फाइनल में अकाने यामागुची से मिली शिकस्त के कारण उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व चैंपयनशिप फाइनल (2017)
4 of 5
pv sindhu
जापान की नोजोमी ओकुहारा से सिंधु की टक्कर हमेशा कांटे की रही है। हालांकि कई मौकों पर ओकुहारा ने सिंधु को हराकर उनसे बड़ा पदक छीना है। विश्व चैंपयनशिप फाइनल (2017) में भी उन्हें ओकुहारा से 19-21, 22-20, 20-22 से शिकस्त झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक
5 of 5
पीवी सिंधु
साल 2016 में हुए रियो ओलंपिक में सिंधु ने देश को सिल्वर मेडल जीताया था। रियो ओलंपिक के फाइनल में उनका सामना स्पेन की नंबर एक खिलाड़ी कैरोलिना मारीन से था। दोनों खिलाड़ियों के बीच एक घंटा 23 मिनट तक चले इस मैच में मारिन ने यह मुकाबला 19-21, 21-12, 21-15 से जीता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।