{"_id":"5b83a10f42c792463f794807","slug":"saina-nehwal-becomes-first-indian-women-shuttler-to-win-medal-in-asian-games","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"36 के कारण रिकॉर्ड्स बुक की शान बनी साइना, यह कारनामा करने वाली बनीं पहली महिला शटलर","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
36 के कारण रिकॉर्ड्स बुक की शान बनी साइना, यह कारनामा करने वाली बनीं पहली महिला शटलर
Mon, 27 Aug 2018 12:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
साइना नेहवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल ने सोमवार को 18वें एशियाई खेल में ब्रॉन्ज मेडल जीता। साइना को महिला सिंगल्स के पहले सेमीफाइनल में विश्व की नंबर-1 ताई जू यिंग के हाथों सीधे सेटों में 17-21, 14-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। बावजूद इसके साइना रिकॉर्ड्स बुक की शान बनी। चलिए बताते हैं आपको कि ऐसा क्यों हुआ। दरअसल, साइना नेहवाल एशियाई खेलों में बैडमिंटन महिला सिंगल्स में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय शटलर बन गई हैं। इससे पहले यह कारनामा कोई महिला शटलर नहीं कर सकी है।
2 of 5
साइना नेहवाल
बता दें कि एशियाई खेलों में 36 साल बाद बैडमिंटन व्यक्तिगत स्पर्धा में किसी खिलाड़ी ने मेडल जीता हे। इससे पहले व्यक्तिगत स्पर्धा में मेडल सैयद मोदी ने जीता था। 1982 एशियाई खेलों में सैयद मोदी ने ब्रॉन्ज मेडल ही जीता था। इस तरह साइना नेहवाल हारने के बावजूद रिकॉर्ड्स बुक में छा गई हैं।
3 of 5
साइना नेहवाल
बता दें कि साइना नेहवाल ने की चुनौती सेमीफाइनल मुकाबले में 36 मिनटों में समाप्त हुई। भारतीय शटलर ने पहले गेम में काफी अच्छा खेल दिखाया और ताई को कड़ी टक्कर भी दी। मगर वह अहम मौकों पर अंक गंवा बैठीं और पहले गेम में 17-21 से पीछे रह गईं। बता दें कि साइना नेहवाल और ताइ जू यिंग के बीच इससे पहले 16 मुकाबले खेले गए, जिसमें से भारतीय शटलर के खाते में सिर्फ 5 जीत दर्ज थी, जबकि 11 मुकाबले यिंग ने अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
साइना नेहवाल
इसके बाद दूसरे गेम के हाफ टाइम तक मैच रोमांचक हुआ, जहां भारतीय शटलर 10-11 से पिछड़ रहीं थी। यहां से ताई ने साइना को सिर्फ तीन अंक हासिल करने दिए और मुकाबला 21-17 से अपने नाम किया। याद हो कि खराब फॉर्म से जूझ रही साइना नेहवाल ने शुरुआत से एशियाई खेल 2018 में बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले मैच में ईरान की सुरैया अघाजियाघा को सिर्फ 26 मिनट में 21-7, 21-9 से हरा दिया था।
विज्ञापन
5 of 5
Saina Nehwal
इसके बाद प्री-क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भी साइना को मशक्कत नहीं करनी पड़ी और उन्होंने इंडोनेशिया की फितरियानी को सीधे गेम में 21-6 और 21-14 से पराजित किया। क्वार्टरफाइनल में साइना ने थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से हराया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।