{"_id":"62820daf378de155646a7ed5","slug":"from-all-england-open-victory-to-thomas-cup-title-india-s-achievements-in-badminton","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"India's Badminton Achievements: इंग्लैंड ओपन जीतने से लेकर थॉमस कप फतेह तक, बैडमिंटन में भारत की उपलब्धियां","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
India's Badminton Achievements: इंग्लैंड ओपन जीतने से लेकर थॉमस कप फतेह तक, बैडमिंटन में भारत की उपलब्धियां
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Mon, 16 May 2022 04:24 PM IST
सार
भारतीय बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप जीतकर इतिहास रच दिया है। यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी और जीत हासिल की। बैडमिंटन में भारत के उदय की शुरुआत प्रकाश पादुकोण के ऑल इंग्लैंड ओपेन जीतने से हुई थी।
विज्ञापन
1 of 8
थॉमस कप जीतने के बाद भारतीय बैडमिंटन टीम
- फोटो : twitter@media_sai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम ने 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराकर थॉमस कप का खिताब अपने नाम किया है। यह पहला मौका है, जब टीम इंडिया ने यह खिताब जीता है। इससे पहले कभी भी भारतीय टीम इस प्रतियोगिता के फाइनल में भी नहीं पहुंची थी। फाइनल में भारत ने इंडोनेशिया को 3-0 के अंतर से हराकर एक तरफा जीत दर्ज की और इतिहास रच दिया। इस खेल में भारत के उदय की शुरुआत प्रकाश पादुकोण के ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने से हुई थी। इसके बाद भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रचा है। यह पहला मौका है, जब टीम के रूप में भारत ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इससे पहले व्यक्तिगत रूप से कई खिलाड़ी बैडमिंटन में देश का नाम रोशन कर चुके हैं। यहां हम बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों की उपलब्धियां बता रहे हैं।
1980 में प्रकाश पादुकोण ने ऑल इंग्लैंड ओपन जीता
2 of 8
प्रकाश पादुकोण
- फोटो : Social Media
साल 1980 में पहली बार किसी भारतीय ने बैडमिंटन कोर्ट पर अपना लोहा मनवाया था। प्रकाश पादुकोण ने 23 मार्च 1980 को इंग्लैंड के वेम्बली स्टेडियम में ऑल इंग्लैंड ओपन का खिताब अपने नाम किया था। 24 साल के प्रकाश यह खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उनकी यह उपलब्धि पूरे देश के लिए हर मायने में खास थी। पहली बार भारत ने इस खेल में वैश्विक स्तर पर जीत का स्वाद चखा था। उन्होंने बिना कोई गेम हारे यह प्रतियोगिता अपने नाम की थी। फाइनल में उन्होंने इंडोनेशिया के लिएम स्वी को 15-3, 15-10 के अंतर से मात दी थी।
2001 में पुलेला गोपीचंद ने दोहराया प्रकाश का कारनामा
3 of 8
पुलेला गोपीचंद
- फोटो : SELF
प्रकाश के ऑल इंग्लैंड ओपन जीतने के 21 साल बार फिर एक भारतीय ने यह खिताब अपने नाम किया। पुलेला गोपीचंद यह खिताब जीतने वाले दूसरे भारतीय बने थे। 11 मार्च 2001 को फाइनल मैच में उन्होंने चीन के चेन हॉन्ग को 15-12, 15-6 से हराकर यह खिताब जीता था। भारतीय बैडमिंटन के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी उपलब्धि थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
2012 में साइना ने पहली बार ओलंपिक में पदक दिलाया
4 of 8
साइना नेहवाल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
पूर्व नंबर एक बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पहली बार ओलंपिक में भारत का परचम लहराया था। नेहवाल ने 2012 में हुए लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम किया था। वो पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी थीं, जिन्होंने ओलंपिक में कोई पदक जीता। इससे पहले 2008 में हुए बीजिंग ओलंपिक में साइना को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन अपने ओलंपिक में उन्होंने देश को पदक दिलाया।
विज्ञापन
पीवी सिंधु ने 2016 और 2021 में बढ़ाया देश का मान
5 of 8
पीवी सिंधु
- फोटो : getty
साइना नेहवाल के बाद पीवी सिंधु ने बैडमिंटन में देश का नाम ऊंचा करने की ठानी। साल 2016 में उन्होंने रियो ओलंपिक में देश को रजत पदक जिताया। इसके बाद 2021 में भी टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता। इसके साथ ही वो पहली भारतीय महिला बन गईं, जिन्होंने लगातार दो ओलंपिक में पदक जीता। 2019 में सिंधु ने विश्व चैंपियनशिप भी जीती और यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं। वो भी बैडमिंटन रैंकिंग में पहले स्थान पर रहीं। आने वाले समय में उनसे और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।