इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने एक कार्यक्रम (शो) के दौरान 2022 में अपनी भयानक कार दुर्घटना के बारे में बातचीत की है। इस घटना के बाद उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई थी और इसके लिए उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी। इसके निशान आज तक उनके चेहरे पर हैं। फ्लिंटॉफ से जुड़ी घटना के बाद उस शो को सस्पेंड कर दिया गया था। इतना ही नहीं इंग्लैंड के इस पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर को भी मुआवजे में नौ मिलियन पाउंड मिले थे। फ्लिंटॉफ ने अब उस घटना को लेकर बातचीत की है और खुलासा करते हुए कि वह तब लोगों से मदद मांगने के लिए संघर्ष कर रहे थे।
2 of 4
एंड्रयू फ्लिंटॉफ
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'जो कुछ भी हुआ उसके बाद मुझे यहां नहीं होना चाहिए था। मैं बैठकर अपने लिए खेद महसूस नहीं करना चाहता। मुझे सहानुभूति नहीं चाहिए। मैं अपनी कई चिंताओं से जूझ रहा हूं, मुझे बुरे सपने आते हैं, मेरे पास फ्लैशबैक हैं, इसका सामना करना बहुत मुश्किल है। लेकिन मैं सोच रहा था कि अगर मैं तब कुछ नहीं करता, तो फिर कभी नहीं कर पाऊंगा। मुझे इसके साथ आगे बढ़ना है। मैं पहले से ही संघर्ष कर रहा हूं और मुझे मदद की जरूरत थी। मैं इसके लिए लोगों से पूछने में सबसे अच्छा नहीं हूं। मुझे हर दो मिनट में रुलाई आ रही थी और मुझे इसे रोकना था।'
3 of 4
एंड्रयू फ्लिंटॉफ
- फोटो : Twitter
फ्लिंटॉफ ने कहा, 'मैंने सोचा मुझे सकारात्मक चीजों को देखना होगा। मुझे एक और मौका मिला है और मैं इसे जाया नहीं करने जा रहा हूं। मैं खुद को मिले दूसरे मौके के बारे में सोच रहा था। हालांकि, यह पहले और बाद की जीवन की तुलना के बारे में नहीं था। आप जब इस स्थिति में होते हो तो आप उन बच्चों को देखते हो जो जिंदगी के लिए जूझ रहे हैं। यह प्रेरणा देने वाली कहानी होती है, क्योंकि सभी की जिंदगी में कुछ न कुछ कठिनाइयां हैं। यह आश्चर्यजनक है। मैं जब आपको यह कहानी बता रहा हूं तो भावुक हो रहा हूं। मुझे लगता है कि मुझे चश्मा लगाना होगा।
4 of 4
एंड्रयू फ्लिंटॉफ
- फोटो : Twitter
फ्लिंटॉफ ने इस साल की शुरुआत में भारत के टेस्ट दौरे के लिए इंग्लैंड के कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में क्रिकेट में वापसी की थी। इस सप्ताह की शुरुआत में फ्लिंटॉफ ने यह भी खुलासा किया था कि वह निजी जिंदगी में आने वाली चिंताओं के कारण दौरे के लिए भारत की यात्रा करने पर विचार कर रहे थे, जिससे उनके लिए अपना घर छोड़ना मुश्किल हो गया था। फ्लिंटॉफ वर्तमान में द हंड्रेड में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के साथ जुड़े हुए हैं और पहली बार किसी टीम से पूर्ण कोच के तौर पर जुड़े हैं।