फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा, जानिए क्या है इनका शुभ और अशुभ संकेत

Fri, 08 Apr 2022 06:11 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 08 Apr 2022 06:11 PM IST
विज्ञापन
what is the meaning off hearing dog barking cat crying voices at night
रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा - फोटो : iStock

आपके साथ भी ऐसा कई बार हुआ होगा जब आपने अचानक से कोई अजीबोगरीब आवाज सुनी हो। अचानक से सुनाई देने वाली इन आवाजों को ज्यादातर लोग अनसुना कर देते हैं, लेकिन यदि यही आवाज रात के सन्नाटे में सुनाई दे जाए तो हर कोई घबरा जाता है। ये आवाजें अचानक से सुनाई देती हैं और फिर अचानक से बंद भी हो जाती हैं। कई लोग घबरा कर कमरे की लाइट जला देते हैं। वहीं कुछ लोग इन आवाजों का पीछा शुरू कर देते हैं, ये जानने के लिए कि ये आवाज कहां से आ रही है, लेकिन जब ये आवाजें एक निश्चित समय पर आएं तो उनका न तो पीछा करना चाहिए  और न ही कमरे की लाइट चालू करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जाता है कि रात के समय आने वाली ये आवाजें किसी नकारात्मक ऊर्जा के होने का संकेत देती हैं। वहीं कुछ आवाजें हमारे लिए शुभ संकेत भी लेकर आती हैं। साथ ही ये भी संकेत देती हैं कि आपका अच्छा समय आने वाला है। चलिए जानते हैं उन्हीं आवाजों के बारे में जो हमारे लिए शुभ संकेत लेकर आती हैं.... 

what is the meaning off hearing dog barking cat crying voices at night
रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा - फोटो : iStock
बांसुरी या घंटी की आवाज

मान्यताओं के अनुसार, यदि रात में अचानक ही एक क्षण के लिए बांसुरी या घंटी की आवाज सुनाई दे तो इसका मतलब ये है कि आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। ऐसी आवाज आने का ये मतलब होता है कि आपके घर में देवताओं का आगमन हो रहा है। ऐसे में हरि नाम को बोलते हुए सो जाएं।

what is the meaning off hearing dog barking cat crying voices at night
रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा - फोटो : iStock
पायलों की आवाज

अक्सर रात में पायल की आवाज सुनाई दे तो कोई भी डर सकता है, लेकिन यदि आपको रात में 12 बजे से 3 बजे के बीच पायलों की आवाज सुनाई दे, तो ये आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। इस समय अगर पायलों के चलने की आवाज आ रही है, तो इसका मतलब आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन हो रहा है। कहा जाता है कि यदि ऐसी आवाज सुनाई दे तो भयभीत होने की बजाय प्रसन्न हो जाएं और मन में मां लक्ष्मी का ध्यान करके चुपचाप सो जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is the meaning off hearing dog barking cat crying voices at night
रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा - फोटो : iStock

गीदड़ या बिल्ली की आवाज

गीदड़ (शियार) या बिल्ली के रोने की आवाज का सुनाई देना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि यदि कभी आपको रात में गीदड़ के रोने की आवाज सुनाई दे तो इसका संकेत ये है कि आपके परिवार में किसी की मृत्यु होने वाली है या कोई दुर्घटना होने वाली है। 
 
विज्ञापन
what is the meaning off hearing dog barking cat crying voices at night
रात को सुनाई देनी वाली ऐसी आवाजें इस बात की ओर करती हैं इशारा - फोटो : iStock
कुत्ते की आवाज

यदि रात में कुत्ते के रोने की आवाज सुनाई दे तो समझ जाना चाहिए कि आपके घर में किसी नकारात्मक ऊर्जा का वास या किसी बुरी आत्मा का साया है, क्योंकि बुरी आत्मा सिर्फ कुत्ते को ही दिखाई देती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed