फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखा-देखी भी सध जाए योग, यह कोई क्रिया नहीं, बल्कि साधना है

Fri, 13 Mar 2020 05:31 PM IST
योगेश जोशी तारिणी मोदी
तारिणी मोदी Published by: योगेश जोशी Updated Fri, 13 Mar 2020 05:31 PM IST
विज्ञापन
yoga is growing worldwide followers are increasing
दिसंबर 2014 में पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को योग दिवस मनाने की संस्तुति की। विश्व स्तर पर स्वीकार किया गया कि योग अध्यात्म परंपरा का खास भाग है। यह कोई क्रिया नहीं, बल्कि साधना है, जिसमें शरीर, मन और आत्मा तीनों एक हो जाते हैं। गीता में कहा गया है कि कर्मों में कुशलता योग से आती है।
yoga is growing worldwide followers are increasing
एक ऐसे महायोगी भी हाल तक हमारे बीच रहे हैं, जिन्होंने योग से न केवल अपने समय के असाध्य समझे जाने वाले क्षय रोग यानी टीबी पर विजय प्राप्त की, अपितु वे 96 वर्ष तक जिए और आधिनुक योग के जनक भी कहलाए। वेल्लूर कृष्णमचार सुंदरराजा आयंगर के (संक्षेप में आयंगर) नाम से विश्व को भारतीय योग से परिचित कराने वाले योगी को ‘पद्मभूषण’ और ‘पद्मविभूषण’ से सम्मानित भी किया गया था।
yoga is growing worldwide followers are increasing
14 दिसंबर, 1918 को मैसूर (अब कर्नाटक) में कोलार के वेल्लूर में जन्मे वी.के.एस. आयंगर को शुरू से ही मलेरिया, टायफॉइड और क्षय (टीबी) जैसे गंभीर रोगों की तकलीफ थी। इन्हीं बीमारियों के साथ उन्होंने जीवन के 16 वर्ष बिताए। सारे उपचार विफल होने के बाद 1934 में वे कृष्णमाचार्य नामक योगगुरु के पास गए और उनके पास रहकर योग सीखने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
yoga is growing worldwide followers are increasing
योग साधना से आयंगर के स्वास्थ्य में सुधार आने लगा और बीमारियां मिटने लगीं। शुरू में गुरु ने उन्हें उपेक्षित किया। आयंगर ने कठोर आसन आरंभ किए और सफल योग साधक के रूप में उभरे। आसनों के जरिए तनाव को राहत देने के लिए योग एक शक्तिशाली उपकरण माना जाता है। आयंगर योग में 200 योगासन और 14 प्राणायाम हैं।
विज्ञापन
yoga is growing worldwide followers are increasing
आयंगर योग तीन प्रमुख तत्वों द्वारा योग की अन्य शैलियों से अलग है- तकनीक, क्रम और समय। उन्होंने ‘योगा प्रैक्टिसेस’, ‘फिलॉसफी लाइट ऑन योग’, ‘लाइट ऑन प्राणायाम’, ‘लाइट ऑन द योग सूत्र ऑफ पतंजलि’, ‘लाइट ऑफ लाइफ’ आदि पुस्तकों के रूप में एक विरासत दी है। दूसरे आसनों की तुलना में इन आसनों को देर तक करने पर ही शरीर को पूरी तरह से लाभ मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed