फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Wellness ›   surya grahan 2021 pregnancy effect and precaution during the surya grahan

Surya Grahan 2021: गर्भवती महिलाओं के लिए क्यों घातक होता है ग्रहण, किन बातों का रखें ध्यान

Thu, 10 Jun 2021 10:19 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 10 Jun 2021 10:19 AM IST
सार

ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इस दौरान बहुत सारी हानिकारक तरंगें निकलती हैं, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं होती हैं। इस वजह से गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण देखने, ग्रहण के दौरान बाहर निकलने, नकुली या फिर तेजधार वाली चीजों के प्रयोग से रोका जाता है।

विज्ञापन
surya grahan 2021 pregnancy effect and precaution during the surya grahan
सूर्य ग्रहण 2021: ग्रहण की अवधि गर्भवती महिलाओं के हानिकारक मानी जाती है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Surya Grahan 2021: आज ज्येष्ठ अमावस्या तिथि पर सूर्यग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्यग्रहण वृष राशि और मृगशिरा नक्षत्र में लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 01:42 बजे से शुरू होगा जो शाम 06:41 बजे समाप्त होगा। इस सूर्यग्रहण को उत्तर-पूर्व अमेरिका, यूरोप, उत्तरी एशिया और उत्तरी अटलांटिक महासागर में देखा जाएगा। भारत में ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। ग्रहण की अवधि गर्भवती महिलाओं के लिए हानिकारक मानी जाती है। दरअसल ग्रहण एक खगोलीय घटना है, इस दौरान बहुत सारी हानिकारक तरंगें निकलती हैं, जो कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए सही नहीं होती हैं। इस वजह से गर्भवती स्त्रियों को ग्रहण देखने, ग्रहण के दौरान बाहर निकलने, नकुली या फिर तेजधार वाली चीजों के प्रयोग से रोका जाता है। विज्ञान के अनुसार, ग्रहण के दौरान ब्रह्मांड में निगेटिव ऊर्जा होती है, जो कि गर्भवती महिलाओं के लिए सही नहीं होती है। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ये सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए।

विज्ञापन

  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं के लिए अधिक विचार किया जाता है। माना जाता है कि ग्रहण के हानिकारक प्रभाव से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका नकारात्मक असर होता है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान बाहर नहीं निकलने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

  • ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के सीधे प्रभाव में न आने के साथ-साथ उन्हें चाकू-छुरी या तेज धार वाले हथियार का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से गर्भ में पल रहे शिशु के शरीर पर उसका बुरा असर होता है। इसके साथ ही ग्रहण की अवधि में सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी न करें और न ही किसी प्रकार की चीज़ों का सेवन करें। 
विज्ञापन

  • खिड़कियों को अखबारों या मोटे पर्दों से ढक लेना चाहिए, ताकि ग्रहण की कोई भी किरण घर में प्रवेश न कर सके। ग्रहण के दौरान या पहले भोजन बना हुआ है तो उसे फेंकना नहीं चाहिए। बल्कि उसमें तुलसी के पत्ते डालकर उसे शुद्ध कर लेना चाहिए। ग्रहण के समाप्ति के बाद स्नान-ध्यान कर घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए और फिर जाकर भोजन ग्रहण करना चाहिए।

  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य मंत्र का जप करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण के समय गर्भवती महिलाओं को अपने पास एक नारियल रखना चाहिए। नारियल रखने से ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed