Shukra Ka Nakshatra Gochar: शुक्र ग्रह ने हाल ही में सिंह राशि में प्रवेश किया है। अब शुक्र ग्रह अपने ही नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी में गोचर कर रहे हैं। ग्रह राशियों के अलावा नक्षत्रों का भी गोचर करते हैं। सुख, समृद्धि, धन, आकर्षण और प्रेम का कारक शुक्र 11 अगस्त 2024 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शुक्र के अपने ही नक्षत्र में प्रवेश करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। लेकिन कुछ राशियों के लोगों के लिए यह बेहद आशाजनक परिणाम लेकर आएगा। शुक्र 11 अगस्त को सुबह 11:15 बजे पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 22 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनके लिए शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन शुभ परिणाम और धन लाभ लेकर आएगा।
Shukra Ka Nakshatra Gochar: शुक्र ग्रह करेंगे पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश, इन राशि वालों को होगा धन लाभ
मिथुन राशि
शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ होगी।। आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि भी हो सकती है। व्यापारी यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आपके वैवाहिक जीवन में को मनमुटाव चल रहा है तो वह भी दूर होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। करियर में आपकी साख बढ़ेगी। व्यापार कर रही जातकों को लाभ मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
तुला राशि
शुक्र के नक्षत्र गोचर से तुला राशि के जातकों को आय लाभ हो सकता है। इनकम में जबरदस्त इजाफा होने की संभावना है। जिन लोगों का पैसा कहीं रुका हुआ था, वह वापस मिलने की संभावना है। करियर में तरक्की मिलने की संभावना है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के जीवन में धन-वैभव बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी पूरा साथ देंगे। अवविवाहितों को शादी का प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।