फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा के अनुसार, ये घटनाएं देती हैं अच्छे दिन आने के संकेत

Sun, 23 Mar 2025 06:44 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 23 Mar 2025 06:44 AM IST
सार

नीम करोली बाबा ने जीवन के कुछ शुभ संकेतों और घटनाओं के बारे में बताया है, जो आपके जीवन में अच्छे दिनों के आने के संकेत देते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Neem Karoli Baba Explained 5 Signs That Indicate Upcoming Success And Good Luck disprj
अच्छे दिनों के आने के संकेत - फोटो : अमर उजाला
loader

Neem Karoli Baba Tips: नीम करोली बाबा को एक आध्यात्मिक संत और चमत्कारी महापुरुष के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि उनका जन्म 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में हुआ था। उनके भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। सरल स्वभाव और दिव्य शक्ति वाले नीम करोली बाबा से जुड़े चमत्कारों की चर्चा आज भी होती रहती है। उन्होंने जीवन के कुछ शुभ संकेतों और घटनाओं के बारे में बताया है, जो आपके जीवन में अच्छे दिनों के आने के संकेत देते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं...


लक्ष्य को पूरा करने के लिए आचार्य चाणक्य की इस बात का रखें ध्यान
Chanakya Niti: जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा ध्यान रखें चाणक्य नीति की ये चार बातें

अच्छे दिनों के आने के संकेत

पितरों के दर्शन
नीम करोली बाबा के अनुसार, यदि आपको सपने में पूर्वजों के दर्शन होते हैं, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। विशेष रूप से अगर वे प्रसन्न मुद्रा में हैं या आशीर्वाद दे रहे हैं, तो यह इस बात का प्रतीक है कि उनकी कृपा आप पर बनी हुई है और आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।

Neem Karoli Baba Explained 5 Signs That Indicate Upcoming Success And Good Luck disprj
पशु-पक्षियों का आगमन - फोटो : AdobeStock

पशु-पक्षियों का आगमन
कठिन समय के दौरान यदि कोई पक्षी, जैसे गौरैया या चिड़िया आपके घर में आकर कुछ समय के लिए ठहर जाए, तो इसे एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा होने पर जीवन की परेशानियां समाप्त हो सकती हैं और सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। 

Neem Karoli Baba Explained 5 Signs That Indicate Upcoming Success And Good Luck disprj
भक्ति के दौरान भावुक होना - फोटो : adobe stock

भक्ति के दौरान भावुक होना
यदि मंदिर में जाते ही आपकी आंखों से अपने आप आंसू बहने लगते हैं और आप भावुकता से भर जाएं, तो इसे भी एक शुभ संकेत माना जाता है। यह दर्शाता है कि प्रभु आपके समीप हैं और आपकी प्रार्थनाएं सुन रहे हैं। ऐसा अक्सर तब होता है जब व्यक्ति मानसिक कष्ट में होता है और उसे कोई मार्ग नहीं सूझ रहा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neem Karoli Baba Explained 5 Signs That Indicate Upcoming Success And Good Luck disprj
साधु-संत के दर्शन - फोटो : adobe stock

साधु-संत के दर्शन
यदि अचानक आपको किसी साधु या संत के दर्शन या मुलाकात हो जाए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। दरअसल, संतों के दर्शन को जीवन में आने वाले सकारात्मक परिवर्तन का संकेत माना जाता है। 

Lord Shiva Teachings: जीवन में महादेव की इन 4 बातों को अपनाएं, खुशियों से भरा रहेगा जीवन
Chanakya niti: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को ध्यान रखनी चाहिए आचार्य चाणक्य ये बातें

विज्ञापन
Neem Karoli Baba Explained 5 Signs That Indicate Upcoming Success And Good Luck disprj
अंतर्मन के संकेत - फोटो : amar ujala
अंतर्मन के संकेत
जब व्यक्ति बहुत बड़ी उलझन में होता है और अचानक उसे भीतर से कोई स्पष्ट मार्गदर्शन मिलने लगे। दरअसल इसे भी एक ईश्वरीय संकेत माना जाता है। यदि आपको बिना सोचे ही अचानक कोई समाधान सूझने लगे, तो यह इस बात को दर्शाता है कि आपके ऊपर दिव्य कृपा बनी हुई है और आपके अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। 

Chanakya Niti: चाणक्य ने बताया इंसान को किन जानवरों की आदतों को अपना लेना चाहिए

Chanakya Niti: ऐसे लोगों से कभी न करें दुश्मनी, बढ़ सकती हैं आपकी मुश्किलें





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed