फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घर में रखें बिल्ली की ऐसी प्रतिमा, धन और भाग्य से जुड़ी हर बाधा होगी दूर

Wed, 22 Nov 2017 11:21 AM IST
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह
amarujala.com- Presented By: किरण सिंह Updated Wed, 22 Nov 2017 11:21 AM IST
विज्ञापन
Maneki neko or money cat shine your luck and remove all Obstacle

आमतौर पर लोग घर में कुत्ता पालते हैं। जबकि बिल्ली को तंत्र, मंत्र से जोड़कर अशुभ मानते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी बिल्ली भी है जो आपकी धन और भाग्य से जुड़ी बाधा को दूर कर सकती है। घर में इस बिल्ली की प्रतिमा रखने मात्र से ही व्यक्ति की सारी परेशानियां दूर हो जाती है। 



पढ़ें- सोने के तरीके से जानिए आप किस तरह के व्यक्ति हैं

Maneki neko or money cat shine your luck and remove all Obstacle

ये लकी बिल्ली है 'मानकी निको', जो हाथ हिलाती है। इस बिल्ली को लकी कैट और मनी कैट के नाम से भी जाना जाता है। जापान के अधिक प्रचलित इस बिल्ली के पीछे एक प्रचलित कहानी है। 

Maneki neko or money cat shine your luck and remove all Obstacle

माना जाता है कि एक बार धन के देवता कहीं जा रहे थे, तभी रास्ते में बरसात होने लगी। वर्षा से बचने के लिए धन के देवता एक वृक्ष के नीचे खड़े हो गए। इन्होंने देखा कि सामने मंदिर के कोने पर बैठी बिल्ली हाथ हिलाकर उन्हें बुला रही है। बिल्ली के बुलाने पर धन के देवता मंदिर में चले आए, तभी बिजली कड़की और उस पेड़ पर गिरी जिसके नीचे धन के देवता खड़े थे। वृक्ष टूट कर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maneki neko or money cat shine your luck and remove all Obstacle

बिल्ली के कारण धन के देवता सुरक्षित थे इससे वह प्रसन्न हुए और बिल्ली पालने वाले मंदिर के गरीब पुरोहित पर कृपा करना का विचार किया। धन के देवता की कृपा से मंदिर समृद्घ हो गया। पुरोहित की गरीबी दूर हुई। कुछ समय बाद बिल्ली की मृत्यु हो गयी। पुरोहित ने बिल्ली को दफना दिया और उसके प्रतीक चिन्ह के रूप में मानकी निको नाम की हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति बनाई। इसके बाद से आर्थिक उन्नति के लिए हाथ हिलाने वाली बिल्ली की मूर्ति घर और व्यापारिक प्रतिष्ठान में रखने की परंपरा शुरू हुई।

विज्ञापन
Maneki neko or money cat shine your luck and remove all Obstacle

लकी कैट कई रंग के मिलते हैं। रंग के अनुसार इसके फल भी अलग-अलग होते हैं। आर्थिक उन्नति के लिए घर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान में पीले रंग की बिल्ली रखनी चाहिए। नीले रंग की बिल्ली भी धन में वृद्धि करने वाली मानी जाती है। इसके लिए सबसे उत्तम दिशा है दक्षिण पूर्व जिसे धन की दिशा कहा गया है। अगर इस दिशा में लकी कैट रखना संभव नहीं हो तब उत्तर पूर्व में इसे रख सकते हैं। हरे रंग की बिल्ली उत्तर पूर्व में रखनी चाहिए यह सौभाग्य बढ़ाता है और भाग्य की बाधा को दूर करता है। लाल रंग की बिल्ली को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखने से प्यार में भाग्य साथ देता है।

पढ़ें- फूल के अलावा पत्तियों का इस्तेमाल माना जाता है शुभ, होते हैं ये खास फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed