Bhagwat Geeta Padne Ke Niyam In Hindi: जिस तरह से हर धर्म का एक धार्मिक ग्रंथ होता है, उसी प्रकार से हिंदू धर्म में गीता धार्मिक ग्रंथ है। हिंदू धर्म में भगवद गीता के पाठ का बहुत महत्व माना गया है। जो लोग प्रतिदिन गीता का पाठ करते हैं और उसमें बताई गई बातों को अपने जीवन में उतार लेते हैं, वे हर बड़ी से बड़ी मुश्किल का सामना भी बहुत आसानी से कर लेते हैं। महाभारत ग्रंथ में 18 अध्याय में 700 श्लोक हैं, जिसे भगवद गीता के नाम से जाना जाता है। जब रणभूमि में अर्जुन ने अपने समक्ष सगे संबंधियों को देखा तो वे विचलित हो गए और शस्त्र उठाने से मना कर दिया। तब सारथी बने हुए भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन की आंखें खोलने के लिए उन्हें उपदेश दिए। जिसे गीता का ज्ञान कहा जाता है। गीता के पाठ का पूर्ण फल प्राप्त करने के लिए उसका पाठ नियमों के साथ करना अति आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं गीता पढ़ने के नियम...
Bhagavad Gita: अगर करते हैं गीता का पाठ तो जान लें ये नियम, तभी मिलेगा पूर्ण फल
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनिया चौहान
Updated Tue, 09 Dec 2025 09:30 PM IST
सार
Gita Gyan: हिंदू धर्म में गीता को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। गीता के अनमोल वचन मनुष्य को जीवन जीने की सही राह दिखाते हैं और इसका अनुसरण करने वाला व्यक्ति जीवन में कभी निराश नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन