{"_id":"5d4e57e38ebc3e6cd8782e9f","slug":"know-about-good-symptoms-who-change-your-life","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये संकेत आपके घर पर मिले तो समझ लीजिए कि होने वाला है कुछ अच्छा","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
ये संकेत आपके घर पर मिले तो समझ लीजिए कि होने वाला है कुछ अच्छा
प्रतिदिन हमारे साथ कुछ ना कुछ ऐसी घटनाएं होती रहती हैं, जिस पर कई बार हमारा ध्यान जाता है तो कई बार हम इनके बारे में कुछ समझ नहीं पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हमारे जीवन में घटित होने वाली घटनाएं कुछ अच्छा संकेत देती हैं तो कुछ बुरा संकेत देती हैं। वृहत संहिता में एक सम्पूर्ण अध्याय इसी विषय पर लिखा गया है। ये सारी चीजें मान्यताओं के आधार पर प्रचलित हैं। आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में।
2 of 5
- फोटो : social media
अगर सुबह के वक्त गाय आपके दरवाजे पर आकर बोलना शुरू कर दे तो यह संकेत सौभाग्य सूचक है। समझ जाइए कि आने वाले वक्त में आपके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आपको कहीं से भी शुभ समाचार मिल सकता है। इसके अलावा अगर आपके दरवाजे पर कौवा सुबह-सुबह बोले तो समझ जाएं कि आपके घर कोई मिलने आने वाला गै। अगर कौवा दोपहर में आपके घर पर बोले तो यानी कि घर पर कोई चिट्ठी आने वाली है।
3 of 5
- फोटो : Social Media
अगर आपके घर के आंगन में बंदर कहीं से लाकर आम की गुठली डाल दे तो यह संकेत व्यापार में बढ़ोत्तरी का सूचक माना जाता है। इसके अलावा घर के दक्षिण भाग में तीतर आवाज करता है तो अचानक से सुख, सौभाग्य और धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपके घर में कोई भी पक्षी चांदा का टुकड़ा लाकर गिरा दे या फिर कोई अन्य वस्तु लाकर डाल दे तो यह भी धनवृद्धि का सूचक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घर की छत या दीवार पर काली चींटियों का रेंगना भी बहुत शुभ होता है। इसके अलावा अगर आपके घर की मुंडेर पर बैठकर कोई सोन चिड़िया या फिर कोयल मधुर स्वर निकाले तो समझ लीजिए कि घर के मालिक का भाग्योदय होगा और आने वाला जीवन सुखी होगा। अगर बिल्ली आकर आपके घर के अहाते में या किसी कमरे में बच्चे देती है तो समझ लीजिए कि आपके घर लक्ष्मी जी आने वाली हैं।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
आप किसी अच्छे काम के लिए घर से निकले हों और रास्ते में आपको कोई व्यक्ति गुड़ खरीदता हुआ या फिर गुड़ ले जाता हुआ दिखे तो समझ लीजिए कि आपका काम पूरा होगा और अधिक लाभ होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।