फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

International Yoga Day 2020: सूर्य ग्रहण पर इस प्रकार से करें योग, शरीर और मन रहेगा फिट

Sun, 21 Jun 2020 06:37 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sun, 21 Jun 2020 06:37 AM IST
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 Know the proper Yog vidhi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

21 जून को प्रति वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बार योग दिवस दो प्रकार से भिन्न है। पहला इस साल कोरोना वायरस के चलते सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हो रहे हैं। दूसरा इस बार योग दिवस के मौके पर सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि सूर्य ग्रहण और कोरोना काल के समय आपको घर पर योग किस प्रकार से करना है। 



International Yoga Day 2020 Know the proper Yog vidhi
मन और शरीर को रखें स्थिर - फोटो : सोशल मीडिया

इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है। 21 जून को सुबह 9 बजकर 15 मिनट से सूर्य ग्रहण लग रहा है जो दोपहर 3 बजकर 4 मिनट में खत्म होगा। कोशिश करें कि ग्रहण लगने से पूर्व ही आप योग करें, हालांकि ग्रहण के दौरान भी योग किया जा सकता है। परंतु ध्यान रहे योग करने के लिए बाहर न जाएं। घर पर ही करें। 

International Yoga Day 2020 Know the proper Yog vidhi
योग - फोटो : social media

योग अभ्यास से पूर्व शौच की क्रिया संपन्न कर लें। दरअसल, शौच का अर्थ शोधन होता है और यह योग अभ्यास से पूर्व अवश्य ही करना चाहिए। इससे आपका मन और शरीर दोनों ही शुद्ध हो जाता है। योग के लिए स्थान का चयन बेहद ही जरूरी है। योगाभ्यास करने के लिए ऐसा स्थान चुनें जहां शांत वातावरण हो। किसी प्रकार का शोरगुल न हो। शरीर और मन को शिथिल करने के लिए यह जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
International Yoga Day 2020 Know the proper Yog vidhi
योग दिवस - फोटो : ANI

योगाभ्यास खाली पेट करना चाहिए। हां यदि योग के दौरान कमजोरी महसूस हो रही है तो गुनगुने पानी में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसे ग्रहण करना चाहिए। योग के लिए बिछावन का प्रयोग जरूर करें। इसके लिए चटाई, दरी अथवा योगा मैट का प्रयोग करें। योग के दौरान हल्के और खींचाव वाले वस्त्र धारण करें। यदि आपको थकान है, बीमारी है अथवा आप तनाव की स्थिति में हैं तो योग न करें। वहीं महिलाओं में गर्भावस्था या मासिक धर्म के समय योग करने से पहले किसी चिकित्सक की सलाह अवश्य लें। 

विज्ञापन
International Yoga Day 2020 Know the proper Yog vidhi
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2020 - फोटो : अमर उजाला

योग अभ्यास आरामदायक स्थिति में करें। इसे शरीर एवं श्वास-प्रश्वास की सजगता के साथ धीरे-धीरे शुरू करें। इस दौरान अपने श्वास-प्रश्वास की गति को न तोड़ें। श्वसन की क्रिया नाक से करें। योग करते समय शरीर स्थिर होना चाहिए और योग अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमता के अनुसार ही करें। योग समाप्त होने के आधे घंटे बाद स्नान करना चाहिए। इसके बाद भोजन करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed