हर व्यक्ति जीवन में सफल होना चाहता है। एक बेहतर जिंदगी के सपने हर इंसान देखता है। अगर आप भी जीवन में सफल और एक बेहतर जीवन जीना चाहते हैं तो आपको सफल लोगों के प्रेरणादायक कथन पढ़कर उन बातों पर अमल करना चाहिए। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी और आपकी आदतें भी अच्छी हो जाएंगी।
बिल गेट्स: सफलता एक घटिया शिक्षक है
तुलना
आप अपनी तुलना किसी और से कभी मत कीजिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो आप खुद की बेइज्जती करते हैं।
एकाग्रता
आप में चाहे कितनी भी योग्यता क्यों न हो, एकाग्रचित्त होकर ही आप महान कार्य कर सकते हैं।
असंतोष
असंतुष्ट होने से आप, सीखने की तरफ अग्रसर होते हैं।
असफलता
सफलता मिलने के बाद खुशियां मनाना अच्छी बात है, लेकिन असफलताओं और गलतियों से सीखना उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण है।
गरीबी
अगर आप गरीब घर में जन्में हैं तो यह आपकी गलती नहीं है, लेकिन अगर आप गरीबी में ही मरते हैं, तो यह आपकी ही गलती है।
सोच
मैं हमेशा किसी कठिन काम को करने के लिए, किसी आलसी इन्सान को चुनना पसंद करुंगा, क्योंकि वह आलसी इन्सान उस कठिन काम को पूरा करने के लिए कोई आसान तरीका ढूंढ निकालेगा।
असली नेतृत्व क्षमता उसी व्यक्ति के अंदर हैं, जो दूसरो को सशक्त बनाते हैं।
अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें
यदि आप कुछ अच्छा बना नहीं सकते, तो कम से कम ऐसा करिए कि वह अच्छा दिखे।