Geeta Jayanti 2023: इस साल 22 दिसंबर 2023 को गीता जयंती है। पंचांग के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की मोक्षदा एकादशी पर गीता जयंती मनाई जाती है। इसी दिन महाभारत काल में कुरुक्षेत्र के मैदान में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। महाभारत के युद्ध में श्रीकृष्ण द्वारा जो उपदेश दिए गए उसे गीता कहा जाता है। गीता के उपदेश में जीवन जीने, धर्म का अनुसरण करने और कर्म के महत्व को समझाया गया है। कहते हैं श्रीकृष्ण के उपदेश से ही अर्जुन के लिए महाभारत का युद्ध जीतना संभव हो सका। गीता के उपदेश हमेशा-हमेशा के लिए प्रासंगिक हैं। इन उपदेशों के जरिए आप भी कठिन परिस्थितियों को मात देकर विजय प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में गीता जयंती के पावन अवसर पर यहां गीता के कुछ उपदेश दिए जा रहे हैं, जहां से आप डाउनलोड करके अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेज सकते हैं।
Geeta Jayanti 2023: गीता जयंती पर पढ़ें गीता के ये उपदेश, हर कदम पर मिलेगी कामयाबी
2 of 10
गीता के अनमोल वचन
- फोटो : अमर उजाला
जिनकी बुद्धि अनेक शाखाओं में विभाजित रहती है वो अपने लक्ष्य को कभी प्राप्त नहीं कर पाते।
3 of 10
गीता के अनमोल वचन
- फोटो : अमर उजाला
इस संसार में सारे जीव भगवान के ही अंश हैं।
4 of 10
गीता के अनमोल वचन
- फोटो : अमर उजाला
काम, क्रोध तथा लोभ ये तीन नरक के द्वार हैं।
5 of 10
गीता के अनमोल वचन
- फोटो : अमर उजाला
जहां भगवान हैं वहां ऐश्वर्य, विजय और अलौकिक शक्ति हमेशा रहती है।