{"_id":"59a263f24f1c1bdd0f8b474d","slug":"ganesh-utsav-2017-secret-of-ganapati-bappa-morya-slogan-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गणेश उत्सव में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे क्यों लगाए जाते हैं, जानिए इसके कारण","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
गणेश उत्सव में 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारे क्यों लगाए जाते हैं, जानिए इसके कारण
Mon, 28 Aug 2017 10:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
amarujala.com- Presented by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 28 Aug 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस समय में देश में गणेश उत्सव की धूम है। गणेश चतुर्थी के दिन भक्त अपने- अपने घरों में गणेशजी की मूर्ति की स्थापना करते है और भक्ति में डूबे रहते है। बड़े-बड़े पूजा पंडालों में गणपति की गूंज सुनाई देती है। इस समय हर भक्त के जुबान पर एक ही जयकारा गूंज रहा है 'गणपति बप्पा मोरया'। लेकिन क्या आप जानते है कि गणपति बप्पा मोरया क्यों बोला जाता है। आइए जानते है इसके पीछे का कारण।
गणपति के जयकारे की कहानी महाराष्ट्र के एक गांव चिंचवाड़ गांव से जुडी है। इस गांव में एक संत पैदा हुए थे जिनका नाम मोरया गोसावी था। माना जाता है भगवान गणेश के आशीर्वाद के बाद ही मोरया का जन्म हुआ था। वह जन्म से ही भगवान गणेश जी भक्ति में लीन रहने लगे थे।
जब भी गणेश चतुर्थी होता था तब मोरया गोसावी चिंचवाड़ से कई किलोमीटर पैदल चलकर मयूरेश्वर मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन करने जाते थे। यह सिलसिला 117 साल तक चला। अधिक उम्र हो जाने की वजह से उन्हें मयूरेश्वर मंदिर तक जाने में काफी मुश्किलें पेश आने लगी थीं। तब एक दिन गणपति उनके सपने में आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मोरया के सपने में भगवान गणेश जी ने उनसे कहा कि एक मूर्ति नदी में मिलेगी। इसके बाद जैसा उन्होंने सपने में देखा था वैसा ही हुआ नदी में स्नान करने के दौरान उन्हें गणेश प्रतिमा प्राप्त हुई। लोगों को जब इस घटना की जानकारी हुई तो लोग चिंचवाड़ गांव में मोरया गोसावी के दर्शन के लिए आने लगे।
विज्ञापन
5 of 5
इसके बाद से उस संत के भक्त पैर छूकर उन्हें मोरया कहने लगे और संत मोरया भक्तों को मंगलमूर्ति के नाम से पुकारने लगें। इस प्रकार गणेश उत्सव के दौरान गणपति बप्पा मोरया के जयकारे लगने की परंपरा शुरू हो गई।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।