फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन लोगों के घरों में स्वयं चली आती हैं मां लक्ष्मी, आप भी अपनाएं ये आदतें

Tue, 22 Jun 2021 09:41 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 22 Jun 2021 09:41 AM IST
विज्ञापन
Chankaya niti for money By doing these works one gets the blessings of Goddess Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य को विभिन्न विषयों का गहन ज्ञान था। ये एक कुशल कूटनीतज्ञ, राजनीतिज्ञ और बुद्धिजीवी थे। इसके साथ ही ये अर्थशास्त्र के मर्मज्ञ थे। इसी कारण इन्हें कौटिल्य और विष्णु गुप्त भी कहा जाता था। इन्हें न केवल किताबी विषयों का बल्कि जीवन की अच्छी और बुरी दोनों तरह की परिस्थितियों का अनुभव था। इन्होंने अपने जीवन में हर तरह की परिस्थितियों का सामना करते हुए भी कभी हार नहीं मानी और न ही कभी अपना धैर्य खोया बल्कि इन्होंने अपनी कुशल नीतियों और बुद्धिमत्ता के बल पर नंदवंश का नाश करके चंद्रगुप्त को मौर्य सम्राज्य का शासक बनाया। ये एक श्रेष्ठ विद्वान और महान विभूति थे। इसी के साथ ये एक योग्य शिक्षक भी थे। इन्होंने विश्वप्रसिद्ध विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की थी और वहीं पर आचार्य के पद पर रहकर विद्यार्थियों को शिक्षा भी प्रदान की। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज भी बहुत लोकप्रिय हैं। आचार्य चाणक्य ने ऐसे कार्यों के बारे में बताया है जिनकों करने से आपके घर में किसी प्रकार का अभाव नहीं होता है। ऐसे घरों में सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। तो चलिए जानते हैं कि क्या कहती है चाणक्य नीति।

Chankaya niti for money By doing these works one gets the blessings of Goddess Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जहां होता है ज्ञानियों का सम्मान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन घरों में ज्ञानियों का सम्मान किया जाता है वहां मां लक्ष्मी स्वयं पधारती हैं। ज्ञानी व्यक्ति आपको सही राह पर चलने को प्रेरित करते हैं तो वहीं मूर्खों के कारण आप समस्याओं से घिर सकते हैं, इसलिए कहा गया है कि मूर्खों की हां में हां मिलाने या फिर उनकी प्रशंसा से प्रसन्न होने के बजाय ज्ञानी व्यक्ति की डांट सुनना आपके लिए लाभप्रद रहता है। मनुष्य को सदैव ज्ञानी लोगों की संगति करनी चाहिए और उनका भलिभांति सम्मान करना चाहिए।

Chankaya niti for money By doing these works one gets the blessings of Goddess Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अन्न का सम्मान

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिन घरों में अन्न का भंडारण उचित रुप से किया जाता है और सदैव अन्न का सम्मान किया जाता है वहां कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होती हैं। ऐसे घरों के भंडार सदैव भरे रहते हैं और ऐसे घरों में मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार अन्न को ब्रह्मा का रुप माना गया है इसलिए कभी भी अन्न का अत्यधिक उपभोग नहीं करना चाहिए। जो लोग अन्न का सम्मान नहीं करते हैं उसकी बरबादी करते हैं वहां पर कभी भी मां लक्ष्मी और अन्न पूर्णा का वास नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chankaya niti for money By doing these works one gets the blessings of Goddess Lakshmi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
पति-पत्नी के बीच समर्पण भाव

जिस घर में पति-पत्नी प्रेम पूर्वक रहते हैं और एक दूसरें का सम्मान करते हैं। जिन घरों में सदैव शांति का वातावरण रहता है मां लक्ष्मा वहां स्वयं पधारती हैं। इसके उलट जिन घरों में एक दूसरे का सम्मान नहीं किया जाता है, पति-पत्नी बात-बात पर झगड़ते रहते हैं वहां दरिद्रता का वास होता है इसलिए घर में सदैव शांति का वातावरण रखना चाहिए और पति-पत्नी को एक दूसरे के साथ सामंजस्य बिठाकर चलना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed