नीतिशास्त्र की बातें भले ही लोगों को बहुत कठोर लगती हैं, लेकिन ये बातें लोगों को जीवन की सत्यता से अवगत करवाती हैं और मुश्किलों से लड़ते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। आचार्य चाणक्य ने द्वारा नीतिशास्त्र में जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया गया है। यदि इन बातों को ध्यान में रखा जाए तो व्यक्ति समस्याओं से तो बच ही सकता है साथ ही एक संतुष्ट और सफल जीवन भी व्यतीत कर सकता है। नीतिशास्त्र के अनुसार, युवावस्था मनुष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण समय होता है। यदि इस समय लापरवाही बरती जाए और कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए तो व्यक्ति प्रतिस्पर्धा में दूसरों से पीछे रह जाता है और अपने जीवन में सफलता प्राप्त नहीं कर पाता है। नीतिशास्त्र में ऐसी ही कुछ बुरी आदतों का जिक्र किया गया है, जिनसे हमेशा दूर रहना चाहिए।
Chanakya niti: युवावस्था में न करें ये काम, अन्यथा जीवन और करियर में रह जाएंगे पीछे
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Wed, 01 Dec 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन