{"_id":"5e9431198ebc3e76a8210203","slug":"chanakya-policies-thoughts-quotes-niti-for-appreciation-respect-and-success","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चाणक्य की इन नीतियों को अपना लेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, मान- सम्मान में होगी वृद्धि","category":{"title":"Wellness","title_hn":"पॉज़िटिव लाइफ़","slug":"wellness"}}
चाणक्य की इन नीतियों को अपना लेंगे तो हर जगह होगी आपकी तारीफ, मान- सम्मान में होगी वृद्धि
Mon, 13 Apr 2020 03:04 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Mon, 13 Apr 2020 03:04 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Success Mantra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार्य चाणक्य की नीतियां बहुत कारगर साबित होती हैं। जीवन के हर क्षेत्र में चाणक्य नीतियों की मदद से सफलता हासिल की जा सकती है। चंद्रगुप्त मौर्य आचार्य चाणक्य की मदद से ही राजा बन पाए थे। आइए, आज हम चाणक्य की कुछ नीतियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको अपनाने से आप की हर जगह तारीफ होने लगेगी और जहां भी जाएंगे वहां मान-सम्मान मिलेगा।
Chanakya Success Mantra
- फोटो : social media
सबका सम्मान करना
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार हमें सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए। सम्मान देने से ही सम्मान मिलता है। इस बात का सदैव ध्यान रखें कि आप जैसा व्यवहार करेंगे, सामने वाला व्यक्ति भी आपसे वैसा ही व्यवहार करेगा।
Chanakya Success Mantra
अनुशासन
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार जीवन में अनुशासन का होना बहुत जरूरी है। अनुशासन में रहकर ही व्यक्ति सफलता हासिल कर सकता है। अगर आप अपना हर कार्य अनुशासन में रहकर करेंगे तो हर कोई आपकी तारीफ करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Success Mantra
मर्यादा में रहकर कार्य करें
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार मर्यादा का पालन करना आवश्यक होता है। हमें जीवन में कभी भी मर्यादा का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। जो व्यक्ति मर्यादा में रहकर अपने कार्य करते हैं, उन्हें हर जगह मान-सम्मान मिलता है।
विज्ञापन
Chanakya Neeti
कार्यस्थल पर लोगों को अवसर प्रदान करें
- आचार्य चाणक्य की नीतियों के अनुसार व्यक्ति को अपने कार्यस्थल पर लोगों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करते रहने चाहिए। ऐसे व्यक्तियों की तारीफ हर कोई करता है।