फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: मुश्किल से मुश्किल काम में भी मिलेगी सफलता, सीखें कुत्ते की इन आदतों से

Tue, 28 Feb 2023 11:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Feb 2023 11:25 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti You may get success even in the most difficult work learn from these habits of dog according to
अपनाएं कुत्ते के ये गुण - फोटो : अमर उजाला

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने एक नीति शास्त्र की रचना की है। अपनी नीति शास्त्र में उन्होंने जीवन के हर पहलू के बारे में विस्तार से बताया है। अपनी इन नीतियों के जरिए आचार्य चाणक्य ने मनुष्य को जरूरी और कड़े संदेश भी दिए हैं। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों के बल पर एक साधारण बालक चंद्रगुप्त को मधग का सम्राट बना दिया था। उन्होंने अपने नीतिशास्त्र में निजी जीवन, नौकरी, व्यापार, रिश्तें, मित्रता, शत्रु आदि जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार साझा किए हैं। चाणक्य की नीतियों के जरिए कोई भी इंसान अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है। सिर्फ यही नहीं, आचार्य चाणक्य की नीतियां इतनी कारगर हैं आज भी व्यक्ति को किसी भी परेशानी या मुसीबत से निकलाने में मदद करती हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार विपत्ति के समय में आप जानवरों से भी सीख ले सकते हैं। यदि आप किसी मुश्किल काम में फंस गए हैं तो ऐसे विकट समय में कुत्ते से कुछ बातें सीख सकते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति अपने आस-पास मौजूद चीजों से भी बहुत कुछ सीख सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुत्ते से भी आप भी इस बातों को सीख सकते हैं-

Chanakya Niti You may get success even in the most difficult work learn from these habits of dog according to
अपनाएं कुत्ते के ये गुण - फोटो : Social Media

संतुष्ट रहना सीखें 
चाणक्य नीति के अनुसार कुत्ते में संतुष्ट भाव होते हैं। जब कुत्ता भूखा होता है तब उसे जो मिल जाए, वह उसी से संतुष्ट हो जाता है। कुत्ता थोड़े में ही खुश हो जाता है। मनुष्य को भी इसी आदत को अपनाना चाहिए। किसी भी चीज की ज्यादा लालच होने पर जीवन अशांत हो जाता है।  

Chanakya Niti You may get success even in the most difficult work learn from these habits of dog according to
अपनाएं कुत्ते के ये गुण - फोटो : Social Media

नींद पर स्वयं का नियंत्रण 
कुत्ता कितनी भी घरी नींद में हो लेकिन हल्की सी आहट से भी उठ जाता है या चौकन्ना हो जाता है। चाणक्य नीति के अनुसार कुत्ते के समान नींद होने पर आप हमेशा सतर्क रहेंगे और सुरक्षित भी रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti You may get success even in the most difficult work learn from these habits of dog according to
अपनाएं कुत्ते के ये गुण - फोटो : Pixabay

निडर बने 
कुत्ता एक ऐसा जानवर हैं जो निडरता के साथ अपने मालिक के लिए लड़ सकता है। अपने मालिक की सुरक्षा के लिए कुत्ता हर मुसीबत का डटकर मुकाबला करता है। मनुष्य को कुत्ते से यह गुण जरूर सीखना चाहिए और हर मुसीबत का डटकर सामना करना चाहिए।

विज्ञापन
Chanakya Niti You may get success even in the most difficult work learn from these habits of dog according to
अपनाएं कुत्ते के ये गुण - फोटो : istock

वफादार रहें 
कुत्ते को जानवरों में सबसे ज्यादा वफादार माना जाता है। मनुष्य को भी कुत्ते से वफादार और निष्ठावान बनने के गुण सीखना चाहिए। अपने जीवन में निष्ठावान रहने से हर काम में जल्द सफलता मिलेगी और आप उनपर जल्द भरोसा भी करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed