आचार्य चाणक्य एक उच्च कोटि के विद्वान और योग्य शिक्षक थे। ये एक कुशल रणनीतिकार, कूटनीतिज्ञ और आर्थशास्त्री थे। इन्होंने अर्थ शास्त्र समेत कई महत्वपूर्ण शास्त्र लिखे। विभिन्न विषयों में गहरी समझ और बुद्धिमत्ता के कारण ये कौटिल्य कहलाए। इनको चाणक्य नाम अपने गुरु चणक से प्राप्त हुआ था। इनके द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र की बातें आज भी लोगों के सही रहा दिखाती हैं। वैसे तो कई लोग इनकी नीतियों को तोड़-मरोड़ कर भी पेश करते हैं लेकिन सही प्रकार से चाणक्य की नीतियों का सार समझकर यदि जीवन में उतार लिया जाए तो सुखी, संतुष्ट और सफल जीवन व्यतीत किया जा सकता है। आचार्य चाणक्य ने रिश्तों के बारे में भी महत्वपूर्ण बातें बताई हैं यदि किसी के जीवन में ऐसे रिश्ते होते हैं तो वह व्यक्ति बहुत ही भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति के लिए धरती पर ही स्वर्ग होता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।
chanakya niti: ऐसे लोगों के लिए धरती पर ही होता है स्वर्ग, होते हैं बहुत भाग्यशाली
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 30 Sep 2021 07:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन