फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य द्वारा कही गईं बातें, जिनका सदा रखना चाहिए ध्यान

Sat, 10 Jul 2021 06:40 PM IST
संकल्प सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sat, 10 Jul 2021 06:40 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti teachings should always be kept in mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

महान शिक्षक और कुशाग्र बुद्धि के धनी आचार्य चाणक्य को आज हर कोई जानता है। आचार्य चाणक्य ने अर्थशास्त्र नामक पुस्तक लिखी, जिसमें उस समय की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्थिति का वर्णन मिलता है। इनकी गिनती कई श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है। आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षाएं आज के समय में भी पूरी शत प्रतिशत खड़ी उतरती हैं। उनकी बौद्धिक शक्ति का आकलन इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने साधारण से दिखने वाले बालक को भारत का महान शासक बना दिया। चाणक्य नीति में हमें उनके द्वारा दी गई शिक्षा का पूरा ब्यौरा मिलता है। आचार्य चाणक्य द्वारा दी गई शिक्षा पर अगर कोई व्यक्ति चले, तो जीवन में वह खूब तरक्की कर सकता है। अपने अनुभवों के आधार पर चाणक्य जीवन भर लोगों का मार्गदर्शन करते रहे। ऐसे में आज हम चाणक्य द्वारा कही गई उन महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे, जिनका सदा जीवन में ध्यान रखना चाहिए।

Chanakya Niti teachings should always be kept in mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि कभी भी किसी व्यक्ति को अपना दुख दर्द नहीं बताना चाहिए। उनके मुताबिक आपकी बातों को सुनकर दूसरे व्यक्ति आपको सांत्वना जरूर देंगे, लेकिन आपके जाते ही वह आपका मजाक भी बनाएंगे। ऐसे में अपने कष्टों का जिक्र कभी भी सबके बीच नहीं करना चाहिए। 

Chanakya Niti teachings should always be kept in mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

पति-पत्नी का रिश्ता प्रेम का होता। दोनों एक दूसरे के सुख-दुख के साथी होते हैं। ऐसे में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस किसी भी पत्नी के चेहरे पर हमेशा घृणा का भाव रहता है, उससे दूर हो जाना चाहिए। ऐसी पत्नी सदा जीवन में दुख लेकर आती है और इंसान की तरक्की रुक जाती है। इसके अलावा हमें उन रिश्तेदारों से भी दूरी बना लेनी चाहिए जो हमारे साथ प्रेम का व्यवहार नहीं रखते।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti teachings should always be kept in mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य के अनुसार हमें अपने घर की कोई बात किसी बाहरी इंसान को नहीं बतानी चाहिए। घर की बात बाहरी इंसान को बताने से दूसरा व्यक्ति घर में क्या चल रहा है उसके बारे में जान जाता है। इसका फायदा उठाकर वह घर में क्लेश पैदा करने के लिए षड्यंत्र रचता है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti teachings should always be kept in mind
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य के मुताबिक इंसान को समाज में ऐसे कार्य करने चाहिए, जिससे उसका यश बढ़े। उनका मानना था कि यश व्यक्ति का आभूषण होता है। इस कारण उसको सदा अच्छे कार्य करने चाहिए, जिससे उसका समाज में मान और सम्मान ऊंचा हो।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed