फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी, जानिए क्या कहती है चाणक्य नीति

Fri, 15 Apr 2022 06:55 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Fri, 15 Apr 2022 06:55 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes in Hindi Goddess Lakshmi leaves Due to these habits
मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : amarujala

Chanakya Niti Quotes in Hindi: धन की चाहत हर किसी को होती है। हर कोई चाहता है कि उसका जीवन खुशियों से भरा रहे और कभी भी धन धान्य की कमी न हो। इसके लिए लोग दिन रात मेहनत भी करते हैं, लेकिन कुछ लोग के जीवन में कड़ी मेहनत के बाद भी धन की कमी बनी रहती है। आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में इसे लेकर विस्तार से बताया है। चाणक्य नीति के अनुसार, मनुष्य की कुछ आदतों की वजह से उसके पास धन की देवी लक्ष्मी नहीं आती हैं। दरअसल, कुछ बातें लक्ष्मी जी को नापसंद बताई गई हैं। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति उन कार्यों को बार-बार करता है, तो मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और तमाम मेहनत के बाद भी उन लोगों को माता लक्ष्मी की कृपा कभी प्राप्त नहीं। आइए जानते हैं चाणक्य नीति के अनुसार वो कौन सी बातें हैं, जिन्हें करने से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं.... 



 
Chanakya Niti Quotes in Hindi Goddess Lakshmi leaves Due to these habits
मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : istock
धन का अनावश्यक खर्च करने वाले लोग 

चाणक्य नीति के अनुसार, अनावश्यक धन का खर्च नहीं करना चाहिए। धन को जितना हो सके सहेज कर रखना चाहिए। जरूरत से अधिक धन खर्च करने से बचना चाहिए। इसे धन का अपमान माना जाता है और धन की देवी लक्ष्मी रूठ कर चली जाती हैं।  

Chanakya Niti Quotes in Hindi Goddess Lakshmi leaves Due to these habits
मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : iStock
पद-प्रतिष्ठा का गलत प्रयोग करने से बचें 

चाणक्य नीति के अनुसार, जो लोग पद और प्रतिष्ठा का गलत लाभ उठाकर कमजोर व्यक्तियों को परेशान करते हैं, उनका अपमान करते हैं, हक छीन लेते हैं। ऐसे लोगों के पास लक्ष्मी जी रहना पसंद नहीं करती हैं, जिसकी वजह से आगे चलकर ऐसे लोगों को कष्ट और अपयश ही मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes in Hindi Goddess Lakshmi leaves Due to these habits
मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : istock
अधिक धन का लोभ न करें

चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में धन सिर्फ परिश्रम से मिलता है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति को दूसरे के धन का लालच नहीं करना चाहिए। ऐसे में जो लोग लालच करते हैं, वे कभी भी संतुष्ट नहीं होते हैं। इन लोगों के अंदर लोभ के साथ कई अवगुण भी आते हैं। यही वजह है कि लालच करने वालों को लक्ष्मी जी की कृपा नहीं मिलती है। 

विज्ञापन
Chanakya Niti Quotes in Hindi Goddess Lakshmi leaves Due to these habits
मनुष्य की इन आदतों की वजह से साथ छोड़ देती हैं धन की देवी लक्ष्मी - फोटो : istock
गलत संगत से बचें 

गलत संगत हमेशा हानि ही पहुंचाती है। गलत संगत से आज तक किसी का भी भला नहीं हुआ है, क्योंकि गलत आदतों में शुमार लोगों का साथ मां लक्ष्मी बहुत जल्द छोड़ देती हैं। ऐसे में जीवन में सफलता के लिए गलत लोगों की संगत तुरंत छोड़ देनी चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed