Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के एक महान रणनीतिकार और नीतिकार माने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी राजनीति, प्रशासन और जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। चाणक्य नीति का महत्व केवल राजसत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सूत्र प्रदान करती है।
चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन में चारों ओर से आने वाली परेशानी से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को बदलाव और संघर्ष से घबराने की बजाय उनसे सीखना चाहिए। जब चारों ओर से परेशानी आए तो धैर्य रख, सकारात्मक रह कर उसका सामना करना चाहिए। अपने दुख, आर्थिक तंगी या अपमान के बारे में कभी किसी को न बताएं, लोग सामने तो आपको सांत्वना देंगे, लेकिन पीठ पीछे आपका मजाक उड़ा सकते हैं।
2 of 5
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
- फोटो : Amar Ujala
आपदर्थे धनं रक्षेद्दारान् रक्षेध्दनैरपि ।
नआत्मानं सततं रक्षेद्दारैरपि धनैरपि ।।
अर्थ- भविष्य में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए व्यक्ति को धन की बचत करनी चाहिए। भले ही उसे अपनी संपत्ति छोड़नी पड़े, उसे अपनी पत्नी की रक्षा करनी चाहिए। लेकिन जब आत्मा की सुरक्षा की बात आती है तो उसे धन और पत्नी दोनों को महत्वहीन समझना चाहिए।
3 of 5
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
- फोटो : Amar Ujala
जीवन में आने वाली परेशानियों से निपटने के लिए चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को मुश्किल वक्त में विचलित न होकर मन में सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसे वक्त में खुद पर भरोसा रख कर ही हर समस्या का हल निकाला जा सकता है। इंसान को हताश या निराश होने के बजाय, पूरी मेहनत और मजबूत इरादों के साथ काम करना चाहिए।
4 of 5
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
- फोटो : Amar Ujala
किसी भी कदम को उठाने से पहले संकट से बाहर निकलने के लिए सही रणनीति बनाना बहुत जरुरी है। इससे आप अपनी परिस्थितियों को बेहतर समझ पाएंगे।
5 of 5
चाणक्य के मुख्य सिद्धांत
- फोटो : Amar Ujala
चाणक्य के अनुसार जिंदगी में बदलाव स्वाभाविक हैं। इनसे घबराने वाला व्यक्ति कभी आगे नहीं बढ़ पाता है। इंसान को कभी भी संघर्ष से घबराना नहीं चाहिए,क्योंकि यही आपको मजबूत बनाता है और तरक्की का रास्ता खोलता है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।