फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण, परिवार रहेगा हमेशा खुशहाल

Fri, 10 Mar 2023 12:30 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 10 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti  Qualities Of Head Of The House According To Acharya Chanakya In Hindi
घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण - फोटो : amar ujala

Chanakya Niti about Head of the Family: प्रसिद्ध कूटनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और राजनीतिज्ञ के रूप में प्रख्यात आचार्य चाणक्य किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। चाणक्य की कूटनीतिज्ञता के कारण ही चंद्रगुप्त ने सम्राट का ताज पहना। आचार्य  चाणक्य ने अर्थशास्त्र के अतिरिक्त नीतिशास्त्र की रचना की। आचार्य द्वारा रचित नीतिशास्त्र वर्तमान समय के लिए भी महत्वपूर्ण हैं। इसमें व्यक्ति को सामाजिक, व्यवसायिक, आर्थिक और कूटनीतिज्ञ नीतियों का इस्तेमाल की सलाह मिलती है। आचार्य चाणक्य के नीतिशास्त्र चाणक्य नीति में कई ऐसी नीतियों का जिक्र किया गया है जो कि आपको सफलता की राह तक ले जाती हैं। आचार्य चाणक्य का मानना है कि घर की तरक्की उसके मुखिया पर निर्भर करती है। यदि घर का मुखिया समझदार है तो वह हर परिस्थिति में अपने परिवार को साथ लेकर चलेगा। इसलिए घर के मुखिया में कुछ गुण अवश्य होने चाहिए। आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया में यदि ये  विशेष गुण न हो तो उस घर में कभी भी बरकत नहीं होती। आइए जानते हैं आचार्य चाणक्य के इन गुणों के बारे में। 

Chanakya Niti  Qualities Of Head Of The House According To Acharya Chanakya In Hindi
घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण - फोटो : Istock

पैसे की बचत
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को पैसे की बचत करनी चाहिए। घर के मुखिया की जिम्मेदारी है कि वह पैसे की बचत करे ताकि भविष्य में जरूरत के समय उसे किसी के आगे हाथ न फैलाना पड़े। 

Chanakya Niti  Qualities Of Head Of The House According To Acharya Chanakya In Hindi
घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण - फोटो : istock

अपने निर्णय पर रहे अडिग 
आचार्य चाणक्य के अनुसार परिवार तरक्की तभी करता है जब घर का मुखिया जो भी निर्णय ले उस पर अडिग रहे। घर में वह अनुशासित माहौल कायम रखे। ऐसा करने से ही घर के सदस्य तरक्की करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti  Qualities Of Head Of The House According To Acharya Chanakya In Hindi
घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण - फोटो : istock

न हो कान के कच्चे 
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर के मुखिया को किसी भी बात पर बिना प्रमाण के भरोसा नहीं करना चाहिए। यानी घर का मुखिया कान का कच्चा नहीं होना चाहिए। यदि घर में कोई मनमुटाव चल रहा है तो दूं पक्षों को सुनकर फिर बात की पुष्टि करके ही मामला सुलझाने का प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन
Chanakya Niti  Qualities Of Head Of The House According To Acharya Chanakya In Hindi
घर के मुखिया में होने चाहिए ये 5 गुण - फोटो : istock

निर्णय लेते समय सावधानी 
आचार्य चाणक्य के अनुसार घर का मुखिया जब भी कोई निर्णय ले उसे इस बात का भरोसा होना चाहिए कि उसके निर्णय से परिवार के किसी भी सदस्य को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स, परामनोविज्ञान समाचार, स्वास्थ्य संबंधी योग समाचार, सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed